एक्सप्लोरर

पूर्व कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अमित शाह ने बीजेपी का राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह को अमित शाह ने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है. मोदी सरकार-2 में बिहार के पूर्वी चंपारण से सांसद राधा मोहन सिंह को शामिल नहीं किया. मोदी सरकार-1 के दौरान वे केंद्रीय कृषि मंत्री बनाए गए थे. इस बार चुनाव लड़ने के दौरान ही उन्होंने एलान कर दिया था कि ये उनका आखिरी लोकसभा चुनाव है.

नई दिल्ली: बिहार के पूर्वी चंपारण से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राधा मोहन सिंह को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है. ये नियुक्ति तत्काल रूप से प्रभावित है. इसके अलावा तीन सह चुनाव अधिकरी नियुक्त किये गए हैं. इसमें विनोद सोनकर, हंसराज अहीर, और सी टी रवि को सह चुनाव अधिकरी बनाया गया है. ये चुनाव अधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करवाएंगे.

बता दें कि इस बार मोदी सरकार-2 में राधा मोहन सिंह को शामिल नहीं किया गया. नरेंद्र मोदी सरकार-1 में वे केंद्रीय कृषि मंत्री थे. बिहार बीजेपी के सीनियर नेताओं में से एक राधा मोहन सिंह ने इस लोकसभा चुनाव में कुल 577787 वोट हासिल किए और संसद पहुंचने में कामयाब रहे. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी राधा मोहन सिंह ने इसी सीट से जीत दर्ज की थी. उन्होंने चुनाव लड़ने के दौरान ही ये घोषणा कर दी थी कि ये उनका आखिरी लोकसभा चुनाव है. राधा मोहन सिंह के अलावा तीन सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. इसमें विनोद सोनकर यूपी से बीजेपी के सांसद हैं. हंसराज गंगाराम अहीर महाराष्ट्र के पूर्व सांसद हैं. सी टी रवि कर्नाटक से पार्टी के विधायक हैं.

पूर्व कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अमित शाह ने बीजेपी का राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद बीजेपी ने अपने संगठन में कई बदलाव किए हैं. हाल ही में स्वतंत्र देव सिंह को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया. इसके अलावे पार्टी ने महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर चंद्रकांत दादा पाटिल की नियुक्ति की. वहीं मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई महानगर बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट अपडेट: विधानसभा मार्च से पहले सरकार के बीच बातचीत को लेकर फंसा पेंच
रांची प्रोटेस्ट अपडेट: विधानसभा मार्च से पहले सरकार के बीच बातचीत को लेकर फंसा पेंच
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget