एक्सप्लोरर

पीसीएस पेपर लीक मामले में यूपी पीएससी ने की बड़ी कार्रवाई, प्रिंटिंग प्रेस और सेंटर को किया डिबार

जून महीने में हुई लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में कमीशन ने प्रिंटिंग प्रेस, इलाहाबाद के गवर्नमेंट इंटर कॉलेज और संबंधित स्टैटिक मजिस्ट्रेट को ज़िम्मेदार मानते हुए इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की है.

इलाहाबाद : यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन ने पीसीएस-2017 की लिखित मुख्य परीक्षा के पेपर लीक मामले में जांच पूरी होने के बाद कड़ी कार्रवाई की है. जून महीने में हुई लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में कमीशन ने प्रिंटिंग प्रेस, इलाहाबाद के गवर्नमेंट इंटर कॉलेज और संबंधित स्टैटिक मजिस्ट्रेट को ज़िम्मेदार मानते हुए इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की है. कमीशन ने पेपर की प्रिंटिंग करने वाले प्रेस को दो साल के लिए डिबार कर दिया है और साथ ही उसके पिछले बिल के बकाए का भुगतान भी नहीं करने का फैसला लिया है.

पीसीएस पेपर लीक मामले में यूपी पीएससी ने की बड़ी कार्रवाई, प्रिंटिंग प्रेस और सेंटर को किया डिबार

कई लोगों पर गिरी है गाज इसके साथ ही इलाहाबाद के जिस गवर्नमेंट इंटर कालेज में पेपरों की अदला बदली हुई थी, उसे तीन साल के लिए डिबार करते हुए अगले तीन साल तक कमीशन के किसी भी इम्तहान में सेंटर नहीं बनाने का फैसला किया गया है. जीआईसी के प्रिंसिपल और उस दिन कक्ष निरीक्षक का काम कर रहे छत्तीस टीचर्स और कई कर्मचारियों की तीन साल तक कमीशन के किसी भी इम्तहान में ड्यूटी नहीं लगाए जाने का फैसला हुआ है.

लगाई गई रोक के जरिए सख्त संदेश देने की कोशिश जांच रिपोर्ट में उस दिन एडिशनल आब्जर्वर के तौर पर काम कर रहे कमीशन के समीक्षा अधिकारी को ज़िम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने का फैसला हुआ है तो इसके साथ ही डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट द्वारा नियुक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार से सिफारिश की गई है. कमीशन के सचिव जगदीश के मुताबिक़ यह सभी फैसले शुक्रवार शाम हुई बैठक में लिए गए हैं और इसके ज़रिए सख्त संदेश देने की कोशिश की गई है.

पीसीएस पेपर लीक मामले में यूपी पीएससी ने की बड़ी कार्रवाई, प्रिंटिंग प्रेस और सेंटर को किया डिबार

19 जून को लीक हो गए थे पीसीएस 2017 की लिखित मुख्य परीक्षा के दो पेपर बता दें कि यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित पीसीएस 2017 की लिखित मुख्य परीक्षा के दो पेपर लापरवाही की वजह से उन्नीस जून को लीक हो गए थे. इसे लेकर अभ्यर्थियों ने काफी हंगामा किया था. इलाहाबाद में हुई हिंसा के दौरान आगजनी भी हुई थी और तमाम प्रतियोगी छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. बाद में कमीशन ने लीक हुए दोनों पेपर सामान्य हिन्दी और निबंध की परीक्षाएं रद्द कर इन्हे नए सिरे से कराए जाने का फैसला किया था. पेपर लीक होने की वजह से कमीशन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget