एक्सप्लोरर

इलाहाबाद : ग्रहण का सूतक शुरू होते ही बंद हुए मंदिरों के कपाट, संगम पर अनूठे अंदाज़ में हो रही है साधना

दोपहर दो बजकर चौवन मिनट पर बंद किए गए कपाटों का अब देर रात चंद्रग्रहण ख़त्म होने के बाद ही खोला जाएगा. सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद कर पूजा-अर्चना और भगवान के दर्शन पर भले ही रोक लग गई हो, लेकिन मंदिरों के बाहर सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ वैदिक मंत्रों का जाप कर साधना और आराधना में लगी हुई है.

इलाहाबाद : सदी के सबसे बड़े चंद्रग्रहण का सूतक शुरू होते ही संगम के शहर इलाहाबाद में सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं. दोपहर दो बजकर चौवन मिनट पर बंद किए गए कपाटों का अब देर रात चंद्रग्रहण ख़त्म होने के बाद ही खोला जाएगा. सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद कर पूजा-अर्चना और भगवान के दर्शन पर भले ही रोक लग गई हो, लेकिन मंदिरों के बाहर सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ वैदिक मंत्रों का जाप कर साधना और आराधना में लगी हुई है.

इलाहाबाद में संगम तट पर स्थित लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर के बाहर आज सैकड़ों की भीड़ जमा है. यह श्रद्धालु मंदिर के बाहर ही धार्मिकग्रंथों और मंत्रों का जाप करते हुए ग्रहण का कोई बुरा असर नहीं पड़ने की कामना कर रहे हैं.

इलाहाबाद में आज दोपहर को लेटे हनुमान मंदिर के साथ ही, शक्तिपीठ अलोप शंकरी, ललिता देवी मंदिर, कल्याणी मंदिर, शनि मंदिर, राम मंदिर, वेणी माधव मंदिर, दशाश्वमेध मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर समेत ज़्यादातर धार्मिक स्थलों के कपाट बंद कर दिए गए हैं. यहां इसके अलावा संगम तट पर भी हजारों श्रद्धालु खुले आसमान के नीचे साधना में लीन नजर आ रहे हैं.

इस दौरान संगम पर तमाम हठयोगी भी कुछ घंटों की अनूठी साधना में जुट गए हैं. उत्तराखंड से आए एक बाबा कांटों पर लेट गए हैं तो पर आए हुए दूसरे साधू संतों ने अन्न - जल का ग्रहण त्याग दिया है. चंद्रग्रहण रात करीब बारह बजे शुरू होगा और भोर में तीन बजकर उनचास मिनट तक रहेगा. ग्रहण के मोक्ष पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी. ग्रहण की वजह से संगम पर शाम को होने वाली आरती भी आज नहीं होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में किसान आंदोलन, CM हाउस तक मार्च, बेनतीजा रही सरकार से बात
भोपाल में किसान आंदोलन, CM हाउस तक मार्च, बेनतीजा रही सरकार से बात
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget