एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: गुजरात रवाना हुई स्पेशल ‘यूनिटी ट्रेन‘, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी प्रोग्राम में शामिल होंगे पांच सौ से ज़्यादा लोग

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लोग आगामी 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की विशालतम प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के अनावरण के ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे.

इलाहाबाद: स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के नाम से तैयार हुई लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में संगम के शहर प्रयागराज से भी पांच सौ से ज़्यादा लोग आज गुजरात के लिए रवाना हो गए हैं. यह सभी लोग डा. सोनेलाल पटेल फाउंडेशन द्वारा बुक कराई गई स्पेशल ट्रेन से गुजरात के लिए रवाना हुए हैं. प्रयागराज से गुजरात के लिए रवाना हुए लोगों में से ज़्यादातर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल एस से जुड़े हुए हैं.

इलाहाबाद: गुजरात रवाना हुई स्पेशल ‘यूनिटी ट्रेन‘, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी प्रोग्राम में शामिल होंगे पांच सौ से ज़्यादा लोग

प्रयागराज से गए ये लोग कल गुजरात में सरदार पटेल की जयंती पर उनकी 182 मीटर ऊंची प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. सरदार पटेल की यह मूर्ति दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा है. मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं.

स्पेशल ट्रेन में कार्यकर्ताओं और सरदार पटेल के प्रशंसकों की अगुवाई अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक आशीष सिंह पटेल कर रहे हैं. यह स्पेशल ट्रेन आज सुबह ही वाराणसी से हुई है और प्रयागराज, लखनऊ और झांसी होते हुए कल सुबह गुजरात के आणंद जिले में पहुंचेगी. अठारह बोगी की यह ट्रेन पूरी तरह स्लीपर है और आशीष पटेल समेत सभी वीआईपी भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ ही इन्ही कोच में बैठे हुए हैं.

इलाहाबाद: गुजरात रवाना हुई स्पेशल ‘यूनिटी ट्रेन‘, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी प्रोग्राम में शामिल होंगे पांच सौ से ज़्यादा लोग

इलाहाबाद में अपना दल अध्यक्ष विधायक आशीष पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने सरदार पटेल को उचित सम्मान नहीं दिया. मोदी सरकार सरदार पटेल को उनके कार्यों और त्याग के मुताबिक़ उचित सम्मान दिला रही है. स्टेच्यू ऑफ यूनिटी उसी का हिस्सा है. एकता ट्रेन यात्रा के नाम से चली यह स्पेशल ट्रेन एक अक्टूबर की रात को यहां लौटेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget