एक्सप्लोरर

कुंभ को लेकर पीएम मोदी की अनूठी पहल, देश के सभी साढ़े छह लाख गांवों से लाए जाएंगे चार-चार श्रद्धालु

यूपी की पर्यटन मंत्री रीता जोशी के मुताबिक़ पीएम की इस अनूठी पहल का मकसद पूरे देश को कुंभ के आयोजन की भव्यता को दिखाना है. इलाहाबाद में छह हजार से ज़्यादा घरों को अस्थाई तौर पर पेइंग गेस्ट रखने की अनुमति दी जाएगी, जबकि विदेशियों के लिए साढ़े छह हजार तम्बुओं का अलग शहर बसाया जाएगा.

इलाहाबाद : संगम के शहर इलाहाबाद में कुछ महीनों बाद लगने जा रहे कुंभ मेले को लेकर पीएम मोदी ने एक अनूठी पहल की है. उन्होंने निर्देश दिया है कि इलाहाबाद के इस कुंभ मेले में देश के सभी साढ़े छह लाख गांवों से कम से कम चार लोगों को लाने के इंतजाम किए जाएं. यह वो लोग होंगे, जो संसाधन के अभाव में इससे पहले कभी किसी कुंभ मेले में न आ सके हों. यूपी की पर्यटन मंत्री रीता जोशी के मुताबिक़ पीएम की इस अनूठी पहल का मकसद पूरे देश को कुंभ के आयोजन की भव्यता को दिखाना है.

विदेशियों के लिए साढ़े छह हजार तम्बुओं का अलग शहर बसाया जाएगा

रीता जोशी के मुताबिक़ कुंभ के मद्देनजर ही पीएम मोदी के दखल पर ही प्रवासी भारतीयों का सम्मेलन पहली बार यूपी में होने जा रहा है. प्रवासी भारतीयों का सम्मेलन यूं तो वाराणसी में होगा, लेकिन सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को इलाहाबाद के कुंभ मेले में लाकर उन्हें इसकी भव्यता दिखाई जाएगी. रीता जोशी के मुताबिक़ कुंभ मेले के लिए इलाहाबाद शहर में छह हजार से ज़्यादा घरों को अस्थाई तौर पर पेइंग गेस्ट रखने की अनुमति दी जाएगी, जबकि विदेशियों के लिए साढ़े छह हजार तम्बुओं का अलग शहर बसाया जाएगा.

कुंभ को लेकर पीएम मोदी की अनूठी पहल, देश के सभी साढ़े छह लाख गांवों से लाए जाएंगे चार-चार श्रद्धालु

रीता जोशी ने यह जानकारियां इलाहाबाद में कुंभ मेले को लेकर आयोजित तीन दिनों के कॉन्क्लेव में साझा कीं. तीन दिनों के इस कांक्लेव का आयोजन यूपी का पर्यटन विभाग, प्रयागराज मेला प्राधिकरण और इंडिया थिंक काउंसिल संस्था साथ मिलकर कर रही है. कांक्लेव में सभी विभाग अपने प्रेजेंटेशन दे रहे हैं. इस कांक्लेव में शुरुआती दो दिनों में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा स्पीकर ह्रदय नारायण दीक्षित, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत कई लोग शामिल हो चुके हैं.

इस कांक्लेव का मकसद कुंभ के बारे में लोगों को जानकारी देना और उनसे आयोजन के बारे में सुझाव लेना है. रविवार को इस कुंभ कांक्लेव के समापन में सीएम योगी आदित्याथ के भी शामिल होने की उम्मीद है. हालांकि राजधानी लखनऊ में पीएम मोदी की मौजूदगी की वजह से अभी तक उनका कार्यक्रम नहीं आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: घरेलू विवाद में यूपी पुलिस को बुलाना पड़ा भारी, लाठी-जूतों से पीटकर युवक को मार डाला
बस्ती: घरेलू विवाद में यूपी पुलिस को बुलाना पड़ा भारी, लाठी-जूतों से पीटकर युवक को मार डाला
मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
आतंकियों का महिमामंडन करने वाली किताब के मामले में FIR, प्रकाशक के सभी ठिकानों पर छापा
आतंकियों का महिमामंडन करने वाली किताब के मामले में FIR, प्रकाशक के सभी ठिकानों पर छापा
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
Embed widget