एक्सप्लोरर

सीनियर पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर मेडिकल स्टूडेंट ने की खुदकुशी की कोशिश, नाराज़ जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर

इलाहाबाद के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में तीन सीनियर प्रोफेसर्स से विवाद के बाद नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी की कोशिश करने वाले जूनियर डाक्टर के समर्थन में इलाहाबाद के जूनियर डॉक्टर्स ने आज से काम काज ठप्प कर बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है.

इलाहाबाद: इलाहाबाद के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में तीन सीनियर प्रोफेसर्स से विवाद के बाद नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी की कोशिश करने वाले जूनियर डाक्टर के समर्थन में इलाहाबाद के जूनियर डॉक्टर्स ने आज से काम काज ठप्प कर बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है.

जूनियर डॉक्टर्स ने ओपीडी के साथ ही इमरजेंसी सेवाएं भी ठप्प कर दी हैं और पैथालाजी व दूसरी सेवाओं के साथ कैम्पस व बाहर के मेडिकल स्टोर्स को भी बंद करा दिया है. जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल का पहले ही दिन ज़बरदस्त असर देखने को मिला है और इलाज के लिए दूर दराज से आए सैकड़ों मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा है.

खुदकुशी की कोशिश करने वाले जूनियर डाक्टर की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज किया जा रहा है. नींद की गोलियां खाने वाले मेडिकल स्टूडेंट ने सात पन्ने का नोट भी छोड़ा हुआ है. इस नोट में उसने तीन सीनियर प्रोफेसरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने परेशान होने की बात लिखी है.

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के स्टूडेंट व जूनियर डाक्टर प्रमोद ने देर रात काफी तादात में नींद की गोलियां खा लीं और जान देने की कोशिश की. उसने कमरे में एक सुसाइड नोट भी लिखा हुआ था. भोर में तबीयत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया.

सुबह इमरजेंसी बैठक बुलाने के बाद जूनियर डॉक्टर्स ने हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया. हड़ताल से मेडिकल कालेज द्वारा संचालित एसआरएन हॉस्पिटल की सेवाएं पूरी तरह ठप्प हो गईं. नाराज़ जूनियर डॉक्टर्स ने अपने साथी के उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया.

जूनियर डाक्टरों ने इस मौके पर जमकर नारेबाजी भी की. प्रिंसिपल डा० एसपी सिंह ने नाराज़ जूनियर डॉक्टर्स को जल्द ही मनाकर उन्हें कल से काम पर वापस लौटाने की कोशिश करने का दावा किया है, हालांकि हड़ताली जूनियर डॉक्टर्स का कहना है कि आरोपी प्रोफेसरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक वह काम पर नहीं लौटेंगे.

खुदकुशी की कोशिश करने वाले डा० प्रमोद का नीट की काउंसलिंग के दौरान परिचित छात्रा के डाक्यूमेंट को लेकर सीनियर प्रोफेसरों से विवाद हुआ था. प्रोफेसरों की शिकायत पर मेडिकल कालेज प्रशासन ने प्रमोद के खिलाफ कार्रवाई भी की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'निषाद और क्या खाएगा', मछली भोज विवाद के बीच बोले मंत्री संजय निषाद
'निषाद और क्या खाएगा', मछली भोज विवाद के बीच बोले मंत्री संजय निषाद
सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ जयपुर, भोले की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु
सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ जयपुर, भोले की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 2 या 4 लाख? CM सम्राट ने दूर किया कंफ्यूजन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 2 या 4 लाख? CM सम्राट ने दूर किया कंफ्यूजन
राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर निशिकांत दुबे नाराज, 'और भी धर्मों में...'
राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर निशिकांत दुबे नाराज, 'और भी धर्मों में...'

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
40 फीट ऊंचे टीपू सुल्तान के कटआउट पर बवाल, BJP नेता का सरकार पर हमला
40 फीट ऊंचे टीपू सुल्तान के कटआउट पर बवाल, BJP नेता का सरकार पर हमला
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 2 या 4 लाख? CM सम्राट ने दूर किया कंफ्यूजन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 2 या 4 लाख? CM सम्राट ने दूर किया कंफ्यूजन
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
'महाकाली' की पहली झलक आउट, अक्षय खन्ना का दिखा खौफनाक शुक्राचार्य लुक, जानें-कब होगी रिलीज?
'महाकाली' की पहली झलक आउट, अक्षय खन्ना का दिखा खौफनाक शुक्राचार्य लुक
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Embed widget