एक्सप्लोरर

हाईकोर्ट पहुंचा मुन्ना बजरंगी मर्डर केस की सीबीआई जांच का मामला, अदालत ने तलब की रिपोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी की बागपत जेल में तकरीबन डेढ़ महीने पहले फ़िल्मी अंदाज़ में मौत के घाट उतारे गए पूर्वांचल के माफिया डान मुन्ना बजरंगी मर्डर केस की अब तक की जांच रिपोर्ट तलब कर ली है.

इलाहाबाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी की बागपत जेल में तकरीबन डेढ़ महीने पहले फ़िल्मी अंदाज़ में मौत के घाट उतारे गए पूर्वांचल के माफिया डान मुन्ना बजरंगी मर्डर केस की अब तक की जांच रिपोर्ट तलब कर ली है. इतना ही नहीं अदालत ने इस मामले में यूपी सरकार को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी जाए. अदालत ने यूपी सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए तीन हफ्ते की मोहलत दी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट से बीएसपी सुप्रीमो मायावती को मिली बड़ी राहत, पीआईएल खारिज इन दो घटनाओं से दहल गया था मुजफ्फरनगर, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह की अर्जी पर अदालत अब सत्रह सितम्बर को सुनवाई करेगी. अर्जी में यूपी की जांच एजेंसियों पर अविश्वास जताते हुए जेल में हुई हत्या को सियासी साजिश बताया गया है और मर्डर केस की जांच सीबीआई से कराए जाने की अपील की गई है. मामले की सुनवाई जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस डीके सिंह की डिवीजन बेंच में हुई. गौरतलब है कि पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या इसी साल नौ जुलाई को बागपत जेल में कर दी गई थी. फ़िल्मी अंदाज़ में हुई इस हत्या को लेकर शुरू से ही सियासी एंगल तलाशे जा रहे थे. हंगामे के बीच सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट, विपक्ष ने की जोरदार नारेबाजी विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना पत्नी सीमा सिंह ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर जो अर्जी दाखिल की है, उसमे कहा गया है कि यूपी सरकार की एजेंसियों की जांच पर उन्हें कतई भरोसा नहीं है. उन्हें यह भी शक है कि मर्डर केस में यूपी पुलिस व जेल के कुछ कर्मचारी भी शामिल रहे होंगे. ऐसे में जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप देना चाहिए. सीमा सिंह ने सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद मुन्ना बजरंगी को झांसी से बागपत जेल शिफ्ट किये जाने को भी साजिश का हिस्सा बताया है. अर्जी में यूपी सरकार के साथ ही सीबीआई को भी पक्षकार बनाया गया है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस मामले में सुनवाई करते हुए मर्डर केस की अब तक की जांच रिपोर्ट तलब कर ली है और यूपी सरकार से सीबीआई जांच के मामले में जवाब तलब कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget