एक्सप्लोरर

इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज करने के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका को HC ने किया खारिज

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने को चुनौती देने वाली जनहित याचिका मंगलवार को खारिज कर दी.

प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने को चुनौती देने वाली जनहित याचिका मंगलवार को खारिज कर दी. हालांकि अदालत ने याचिकाकर्ता को इस संबंध में राज्य सरकार के समक्ष विरोध पत्र दाखिल करने की छूट दी.

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति सी.डी. सिंह की पीठ ने इस चरण में याचिकाकर्ता सुनीता शर्मा को किसी तरह की राहत देने से मना किया. पीठ का कहना था कि उन्होंने पहले राज्य सरकार से संपर्क किए बगैर जनहित याचिका दायर कर सीधे अदालत का रुख किया.

याचिकाकर्ता ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने को चुनौती दी थी और अपनी याचिका में सरकार के उस आदेश को रद्द करने की मांग की थी जिसके जरिए जिले का नाम बदला गया. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने इस मुद्दे को भी उठाया कि अर्द्धकुंभ का नाम गलत ढंग से बदलकर कुंभ 2019 किया गया.

हालांकि अदालत ने इस मुद्दे पर भी विचार करने से मना किया और याचिका खारिज कर दी क्योंकि याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में न तो इस संबंध में कोई प्रार्थना की थी और न ही इस मुद्दे को उठाते हुए राज्य सरकार से संपर्क किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की पहल, ₹40 लाख की राहत सामग्री दी
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की पहल, ₹40 लाख की राहत सामग्री दी
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget