एक्सप्लोरर

नोएडा के हर सेक्टर में मल्टी लेवल पार्किंग पर अथॉरिटी के CEO हाईकोर्ट में तलब

इलाहाबाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा के प्रत्येक सेक्टर में मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था पर जोर दिया है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इस बारे ने नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ को बीस अप्रैल को कोर्ट में तलब कर लिया है.

मल्टी लेबल पार्किंग की व्यवस्था क्यों नहीं ?

अदालत ने नोएडा अथॉरिटी के सीईओ से कोर्ट में मौजूद होकर यह बताने को कहा है कि आखिरकार नोएडा के सभी सेक्टरों में मल्टी लेबल पार्किंग की व्यवस्था क्यों नहीं हो सकती. कोर्ट ने नोएडा से प्रत्येक सेक्टर का क्षेत्रफल, उसकी आबादी समेत अन्य डिटेल भी मांगा है और साथ ही यह भी पूछा है कि वहां पर हर सेक्टर में मल्टी लेवल पार्किंग क्यों संभव नहीं है.

अदालत ने सीईओ से यह भी बताने को कहा है कि नोएडा को जाम से निजात दिलाने के लिए उनके पास और क्या योजनाएं हैं. इसके अलावा मल्टी लेवल पार्किंग तैयार किये जाने की पूरी कार्ययोजना भी पेश करने को कहा है.

जनहित याचिका पर सुनवाई

मुख्य न्यायाधीश डी बी भोसले और यशवंत वर्मा की खण्डपीठ ने यह आदेश श्रीकांत वैद्य की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है. कोर्ट ने खासकर महाराष्ट्र के मुम्बई शहर में बने मल्टी लेबल पार्किंग का जिक्र करते हुए नोएडा अथॉरिटी के सीईओ से इसी तर्ज पर नोएडा में व्यवस्था किये जाने की प्लानिंग तैयार करने को कहा है.

हालांकि अदालत में नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी के वकील शिवम यादव ने सुनवाई के दौरान यह दलील पेश की कि नोएडा पुराना शहर है और इस वजह से वहां पर हरेक सेक्टर में मल्टी लेबल पार्किंग की व्यवस्था कर पाना संभव नहीं है.

20 अप्रैल को होगी फिर से सुनवाई

अदालत का मानना है कि मल्टी लेवल पार्किंग बनने से न सिर्फ यहाँ के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सकती है बल्कि इसका कामर्शियल इस्तेमाल कर मुनाफा भी कमाया जा सकता है. अदालत इस मामले में 20 अप्रैल को फिर से सुनवाई करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget