एक्सप्लोरर

भगत सिंह की पिस्टल का भी दीदार कर सकेंगे कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालु, बढ़ाएगी आज़ाद गैलरी की शान

पिस्टल को म्यूज़ियम में तैयार की जा रही नई आज़ाद गैलरी में रखा जाएगा. यह गैलरी शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के नाम पर तैयार कराई जा रही है. गैलरी में आज़ाद और भगत सिंह के साथ ही आज़ादी की लड़ाई में कुर्बानी देने वाले दूसरे क्रांतिकारियों से जुड़े सामानों को रखा जाएगा.

इलाहाबाद: इलाहाबाद के कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालु शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की पिस्टल का भी दीदार कर सकेंगे. श्रद्धालुओं और मेले के दौरान आने वाले पर्यटकों को भगत सिंह की पिस्टल दिखाकर उनमे देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने अपनी तरफ से पहल की है. इसके लिए सरकार ने शहीद भगत सिंह की पिस्टल को पंजाब में बीएसएफ के ट्रेनिंग सेंटर से लाकर इलाहाबाद के म्यूज़ियम में रखे जाने का फैसला किया है. यह पिस्टल म्यूजियम में स्थाई तौर पर रखी रहेगी.

भगत सिंह की पिस्टल का भी दीदार कर सकेंगे कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालु, बढ़ाएगी आज़ाद गैलरी की शान

आज़ाद गैलरी में कुर्बानी देने वाले दूसरे क्रांतिकारियों से जुड़े सामानों को भी रखा जाएगा

पिस्टल को म्यूज़ियम में तैयार की जा रही नई आज़ाद गैलरी में रखा जाएगा. यह गैलरी शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के नाम पर तैयार कराई जा रही है. गैलरी में आज़ाद और भगत सिंह के साथ ही आज़ादी की लड़ाई में कुर्बानी देने वाले दूसरे क्रांतिकारियों से जुड़े सामानों को रखा जाएगा.

भगत सिंह की पिस्टल का भी दीदार कर सकेंगे कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालु, बढ़ाएगी आज़ाद गैलरी की शान

भगत सिंह ने इसी पिस्टल से अंग्रेज अफसर सांडर्स को गोली मारी थी भगत सिंह की पिस्टल पिछले काफी समय से पंजाब में बीएसएफ के ट्रेनिंग सेंटर में रखी हुई है. भगत सिंह ने इसी पिस्टल से अंग्रेज अफसर सांडर्स को गोली मारी थी. भगत सिंह की यह पिस्टल 8 अप्रैल 1929 को दिल्ली असेंबली हाल में बम फेंकने के दौरान पकड़े जाने पर बरामद हुई थी. यह पिस्टल अमेरिका में बनी है और 0.32 बोर की है. इस ऑटोमेटिक पिस्टल का बट नंबर 460- एम और बॉडी नंबर- 168896 है.

बंदूकों के माहिर रोबर्ट चर्चिल ने लाहौर आकर जज जीसी हिल्टन के सामने इस बात की तस्दीक की थी कि यह भगत सिंह की वही पिस्टल है, जिससे उन्होंने सांडर्स को गोली मारी थी. म्यूजियम के अफसरों की कोशिश है कि भगत सिंह की यह पिस्टल इलाहाबाद म्यूजियम में दिसम्बर महीने तक पहुंच जाए.

भगत सिंह की पिस्टल का भी दीदार कर सकेंगे कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालु, बढ़ाएगी आज़ाद गैलरी की शान इलाहाबाद म्यूजियम में चंद्रशेखर आज़ाद की पिस्टल भी रखी हुई है इलाहाबाद म्यूजियम में इससे पहले ही चंद्रशेखर आज़ाद की वह पिस्टल रखी हुई है, जिससे उन्होंने अंग्रेजों के साथ हुई मुठभेड़ में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी. इलाहाबाद के लोगों को भी भगत सिंह की पिस्टल का बेसब्री से इंतजार है. म्यूज़ियम के एक्टिंग डायरेक्टर ओंकार वानखेड़े और आज़ाद गैलरी के इंचार्ज डा. राजेश मिश्र के मुताबिक़ कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालु भगत सिंह की इस पिस्टल को देखकर देश के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget