एक्सप्लोरर
इलाहाबाद: ड्रोन कैमरों की निगरानी के बीच सेंट्रल युनिवर्सिटी में वोटिंग जारी
पूरब का ऑक्सफोर्ड कही जाने वाली इलाहाबाद सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में हो रहे छात्रसंघ चुनाव के लिए आज सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच वोट डाले जा रहे हैं. इस चुनाव को लेकर वोटर्स में ख़ासा उत्साह नज़र आ रहा है और बूथों पर सुबह से ही भारी भीड़ नज़र आ रही है.

इलाहाबाद: पूरब का ऑक्सफोर्ड कही जाने वाली इलाहाबाद सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में हो रहे छात्रसंघ चुनाव के लिए आज सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच वोट डाले जा रहे हैं. इस चुनाव को लेकर वोटर्स में ख़ासा उत्साह नज़र आ रहा है और बूथों पर सुबह से ही भारी भीड़ नज़र आ रही है. यूनिवर्सिटी के साथ ही आज इससे जुड़े चार डिग्री कालेजों, सीएमपी डिग्री कालेज, इलाहाबाद डिग्री कालेज और ईश्वर शरण डिग्री कालेज में भी छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. यूनिवर्सिटी में करीब बीस हज़ार वोटर्स पचपन उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला कर रहे हैं. डिग्री कॉलेजों को मिलाकर वोटरों की कुल संख्या अड़तीस हजार से ज़्यादा है. सुबह ग्यारह बजे तक बाइस फीसदी से ज़्यादा वोटिंग हो चुकी थी. चुनाव में फर्जी वोटिंग की भी शिकायत हुई है. पांच फर्जी वोटरों को हिरासत में लिया गया है. पत्नी और 12 साल की बेटी के कातिल को फांसी की सज़ा पर हाईकोर्ट की मुहर यूनिवर्सिटी और इससे जुड़े चारों डिग्री कालेजों में वोटिंग के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किये गए हैं. कैंपस को छावनी में तब्दील कर भारी संख्या में पुलिस, पीएसी और आरएएफ को लगाया गया है. चुनाव में पहली बार ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है.
इस बार आधा दर्जन से ज़्यादा ड्रोन कैमरों के जरिये निगहबानी की जा रही है. छिटपुट झड़प को छोड़कर मतदान फिलहाल शांतिपूर्वक चल रहा है. आज हो रहे चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज रात से ही शुरू होगी और कल भोर तक सभी नतीजे घोषित हो जाने की उम्मीद है. वोटिंग के लिए यूनिवर्सिटी कैम्पस में कुल अड़तालीस पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जबकि वोटिंग के काम में सात सौ से ज्यादा स्टाफ और डेढ़ हजार से ज़्यादा फ़ोर्स की ड्यूटी लगी हुई है. उम्मीदवार और उनके छात्र संगठन आज आख़िरी दम तक वोटरों को रिझाने की कोशिश में लगे हुए हैं और पोलिंग बूथ के बाहर तक हाथ जोड़कर उनसे खुद को जिताने की अपील कर रहे हैं.
यूपी के बागपत में वायुसेना का प्लेन क्रैश, हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित चुनाव के मद्देनजर कैम्पस के बाहर खासी गहमागहमी है और युनिवर्सिटी के आस- पास के सभी रास्तों पर आम लोगों के वाहनों के चलने पर रोक लगी हुई है. इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी के चुनाव में इस बार अलग- अलग पदों पर अलग- अलग संगठनों में कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है. अध्यक्ष और महामंत्री समेत सभी प्रमुख पदों पर बीजेपी के छात्र संगठन एबीवीपी और सपा की स्टूडेंट विंग समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है. कुछ पदों पर एनएसयूआई और आइसा के उम्मीदवार मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में लगे हुए हैं. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे छात्रसंघ के इस चुनाव को सियासी पार्टियों ने अपनी नाक का सवाल बना रखा है और जीत के लिए खासी मजबूत रणनीति बनाई है.
इस बार आधा दर्जन से ज़्यादा ड्रोन कैमरों के जरिये निगहबानी की जा रही है. छिटपुट झड़प को छोड़कर मतदान फिलहाल शांतिपूर्वक चल रहा है. आज हो रहे चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज रात से ही शुरू होगी और कल भोर तक सभी नतीजे घोषित हो जाने की उम्मीद है. वोटिंग के लिए यूनिवर्सिटी कैम्पस में कुल अड़तालीस पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जबकि वोटिंग के काम में सात सौ से ज्यादा स्टाफ और डेढ़ हजार से ज़्यादा फ़ोर्स की ड्यूटी लगी हुई है. उम्मीदवार और उनके छात्र संगठन आज आख़िरी दम तक वोटरों को रिझाने की कोशिश में लगे हुए हैं और पोलिंग बूथ के बाहर तक हाथ जोड़कर उनसे खुद को जिताने की अपील कर रहे हैं.
यूपी के बागपत में वायुसेना का प्लेन क्रैश, हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित चुनाव के मद्देनजर कैम्पस के बाहर खासी गहमागहमी है और युनिवर्सिटी के आस- पास के सभी रास्तों पर आम लोगों के वाहनों के चलने पर रोक लगी हुई है. इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी के चुनाव में इस बार अलग- अलग पदों पर अलग- अलग संगठनों में कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है. अध्यक्ष और महामंत्री समेत सभी प्रमुख पदों पर बीजेपी के छात्र संगठन एबीवीपी और सपा की स्टूडेंट विंग समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है. कुछ पदों पर एनएसयूआई और आइसा के उम्मीदवार मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में लगे हुए हैं. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे छात्रसंघ के इस चुनाव को सियासी पार्टियों ने अपनी नाक का सवाल बना रखा है और जीत के लिए खासी मजबूत रणनीति बनाई है. और पढ़ें



















