एक्सप्लोरर

हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की मर्डर को हत्यारों ने कैसे दिया अंजाम, साजिश की पूरी कहानी

हिंदू समाज पार्टी बनाने के पहले हिंदू महासभा के एक धड़े से जुड़े रहे 45 साल के कमलेश तिवारी की हत्या लखनऊ के नाका हिंडोला इलाके में उनके घर में कर दी गई थी.

लखनऊ: आखिरकार पांच दिनों बाद लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या करने वाले आरोपी कानून के शिकंजे में आ ही गए. कल गुजरात एटीएस ने दो आरोपी अशफाक शेख और मोइनुद्दीन पठान को गुजरात बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया. कमलेश तिवारी की हत्या साजिश गुजरात के सूरत में रची गई थी और इसे अंजाम यूपी की राजधानी लखनऊ में दिया गया.

चार साल से रची जा रही थी हत्या की साजिश 

शुरुआती पूछताछ में दोनों ने कबूल किया है कि कमलेश तिवारी के भड़काऊ बयानों का बदला लेने के लिए ही इन्होंने उनकी हत्या की थी. चौंकाने वाली बात ये है कि कमलेश तिवारी की हत्या की साजिश करीब चार साल से रची जा रही थी. साजिश रचने वाले आरोपी सूरत के लिंबायत इलाके के हैं. सूरत के ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में कमलेश तिवारी की हत्या की साजिश रची गई. ग्रीन व्यू के 108 नंबर फ्लैट में मोइनुद्दीन पठान रहता था  और 303 नंबर का जो मकान है वो अशफाक का है. हत्या की साजिश में शामिल फैजान, रशीद और मोहसिन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

हत्या को अंजाम देने के लिए आरोपियों के बीच 50 से ज्यादा बैठकें हुईं

राशिद कंप्यूटर का जानकार है और दसवीं की पढ़ाई के बाद दुबई चला गया था. राशिद ने ही साल 2015 में कमलेश तिवारी के बयान के बाद उनकी हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी थी. रशीद शेख दो महीने पहले दुबई से लौटा है. उसने अशफाक, मोइनुद्दीन फरीद, फैजान और मोहसिन के साथ मिलकर कमलेश की हत्या की योजना बनाई. हत्या को अंजाम देने के लिए इन पांचों की 50 से ज्यादा बैठकें हुईं.रशीद के उकसाने पर ही मोइनुद्दीन फरीद, अशफाक के साथ लखनऊ जाने के लिए तैयार हुआ.

गुजरात में घुसने वाले थे दोनों आरोपी- एटीएस

इस तरह कमलेश तिवारी की हत्या की पूरी साजिश रची गई और इसे अशफाक और मोइनुद्दीन ने अंजाम दिया. अशफाक शेख 34 साल का और मोइनुद्दीन पठान 27 साल का है. गुजरात आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) के पुलिस उपमहानिरीक्षक हिमांशु शुक्ला ने बताया कि गुजरात-राजस्थान सीमा पर शामलाजी के पास से उन्हें तब गिरफ्तार किया गया, जब वे गुजरात में घुसने वाले थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि तकनीकी सर्विलांस के जरिए उनकी स्थिति का पता लगाया गया, जब दोनों ने फरार होने के बाद अपने परिवार और दोस्तों से बात की.

हिंदू समाज पार्टी बनाने के पहले हिंदू महासभा के एक धड़े से जुड़े रहे 45 साल के कमलेश तिवारी की हत्या लखनऊ के नाका हिंडोला इलाके में उनके घर में कर दी गई थी.

यह भी पढ़ें-

कल्कि महाराज से पूछताछ कर सकता है आयकर विभाग, छापेमारी में मिली थी करीब 600 करोड़ की जायदाद

कश्मीर में मोदी सरकार तैयार कर रही विकास का रोडमैप, बिजली के क्षेत्र में व्यापक योजना तैयार

दिवाली से पहले गाड़ियों पर ऑफर्स की बरसात, इन 5 कारों पर मिल रही है भारी छूट

Saand ki Aankh Review : तापसी और भूमि ने की है दमदार एक्टिंग, जानें क्या है Critics की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget