एक्सप्लोरर

अलीगढ़: यूपी के नतीजे विरोधी दलों को अलीगढ़ के ताले खरीदने को मजबूर कर देंगे- PM मोदी

नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद इन लोगों का अब टिकना मुश्किल हो गया है. ये लोग पराजय के कगार पर खड़े हैं.

अलीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजे विरोधी दलों को अलीगढ़ के ताले खरीदने को मजबूर कर देंगे.

नरेंद्र मोदी ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला और कहा, "पहले चरण के चुनाव के बाद इन लोगों का अब टिकना मुश्किल हो गया है. ये लोग पराजय के कगार पर खड़े हैं. 23 मार्च को आने वाले चुनावी नतीजे विरोधी दलों को अलीगढ़ के ताले खरीदने को मजबूर कर देंगे."

उन्होंने कहा, "पहले चरण के बाद इन्हें असलियत पता चल गई है. जो लोग लोकसभा में प्रधानमंत्री का सपना देख रहें हैं, लेकिन 40 सीट पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, क्या पीएम बन पाएंगे."

मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने राजनीति का वो दौर भी देखा है, जब बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने की बात कहते-कहते उन्हें भी धोखा दे दिया गया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "अलीगढ़ की धरती से उत्तर प्रदेश के लोगों से एक बात कहना चाहता हूं. यूपी ने मुझे सांसद बनाया, प्रधानमंत्री बनाया. इतना बड़ा प्रदेश, लेकिन यहां की जातिवाद की राजनीति ने इस प्रदेश को आगे बढ़ने नहीं दिया. मैं यूपीको देश की अर्थव्यवस्था में सबसे आगे नंबर एक पर लाना चाहता हूं. श्रीराम चंद के जमाने में यूपी का जो सम्मान था, वह वापस लाना चाहता हूं."

उन्होंने कहा, "जब पश्चिम यूपी जल रहा था, मासूम मारे जा रहे थे, तब उन्हें अनसुना करने वाला कौन था? तमाम मिन्नतें की, लेकिन नहीं सुना. पश्चिमी यूपी में कितना बड़ा पाप हुआ, पूरा देश इसका गवाह रहा है."

मोदी ने कहा, "बाबा साहेब का आशीर्वाद है कि सामान्य परिवारों से निकल कर लोग अब देश के राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति पद पर हैं. चाय वाला देश का प्रधानमंत्री है. बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने के लिए यह चौकीदार दिनरात मेहनत कर रहा है. हमने बाबा साहब के बताए रास्ते पर तो काम किया है, उनको देश के इतिहास में सम्मान भी दिया है, जिसके वह हकदार थे. बाबा साहेब ने जो किया, वह हमें नहीं भूलना चाहिए. कांग्रेस बाबा साहेब को कभी बर्दाश्त नहीं कर पाई."

मोदी ने कहा, "जब मैं राष्ट्र भक्ति की बात करता हूं, तो उनका नकाब उतर जाता है. कल उपराष्ट्रपति जी सरकार के कार्यक्रम में जलियांवाला बाग शहीदों को श्रद्धांजलि देने गए थे, लेकिन उनके इस कार्यक्रम में कांग्रेस के मुख्यमंत्री गायब थे.वह कांग्रेस परिवार की भक्ति में जुटे हुए थे."

मोदी ने कहा, "आप बताइए कि आतंकवाद हटना चाहिए या नहीं, पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारना चाहिए या नहीं, सर्जिकल स्ट्राइक होनी चाहिए या नहीं? आपके चौकीदार ने ठीक किया? आप कहते हैं आतंकवाद हटना चाहिए, विरोधी कहते हैं मोदी हटना चाहिए. मोदी कभी अपनी नहीं सोचता, मोदी केवल देश की सोचता है।. मोदी का मिशन, आतंकवाद, गरीबी, बीमारी हटाना है. भ्रष्टाचार हटाना है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
AIP 5 अगस्त को मनाएगी 'काला दिवस', नई दिल्ली और श्रीनगर मे होंगे कार्यक्रम
AIP 5 अगस्त को मनाएगी 'काला दिवस', नई दिल्ली और श्रीनगर मे होंगे कार्यक्रम
जयपुर: मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Embed widget