एक्सप्लोरर

जिन्ना विवाद से चर्चा में आए BJP सांसद सतीश का वीडियो वायरल, स्टेशन मास्टर को धमकी देते दिखे

सतीश गौतम वही सांसद हैं, जिन्होंने एएमयू में जिन्ना की तस्वीर हटाने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति को चिट्ठी लिखी थी.

अलीगढ़: जिन्ना विवाद से चर्चा में आए अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो स्टेशन मास्टर को फोन पर धमकाते नजर आ रहे हैं. सतीश गौतम स्टेशन मास्टर से कह रहे हैं कि ''वैशाली एक्सप्रेस'' में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आ रहे हैं और उन्हें किसी भी तरह 10 मिनट में ट्रेन स्टेशन पर चाहिए.

सतीश गौतम ने स्टेशन मास्टर को ये भी कहा कि वैशाली एक्सप्रेस को 10 मिनट में स्टेशन पर लाने के लिए वो 'राजधानी एक्सप्रेस' ट्रेन को भी रोक दें. जरुरत हो तो सारी ट्रेनों को रोक दें. सतीश गौतम वही सांसद हैं, जिन्होंने एएमयू में जिन्ना की तस्वीर हटाने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति को चिट्ठी लिखी थी.

वीडियो वायरल होने के बाद से अब तक सांसद का कोई बयान नहीं आया है. इस बयान से साफ है कि सांसद महोदय के लिए रेलवे का अपना नियम कानून का पालन करना कोई मायने नहीं रखता. किसी भी स्थिति में स्टेशन मास्टर को उनके आदेश के ताबे होना चाहिए.

इस मामले में बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने कहा था कि यूनिवर्सिटी से तस्वीर तो हटकर ही रहेगी. उन्होंने कहा कि साल 1938 में तस्वीर लगी थी तो उसके बाद जिन्ना ने बंटवारा करवाया तब साल 1947 में तस्वीर क्यों नहीं हटाई गई?

दरअसल, यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर तारिक मंसूर को एक पत्र लिखा था. पत्र में बीजेपी सांसद ने उनसे पूछा था कि एएमयू में जिन्ना की तस्वीर लगाने की क्या मजबूरी बनी हुई है? वर्तमान में पकिस्तान की तरफ से गैर जरूरी हरकतें लगातार जारी हैं, ऐसे में जिन्ना की तस्वीर को यूनिवर्सिटी में लगाए रखना कितना तार्किक है? सांसद के इस पत्र के बाद से यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर हटाने पर बहस छिड़ी हुई है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में बीजेपी की हार से NDA में खलबली, JDU नाराज?
बांकीपुर में बीजेपी की हार से NDA में खलबली, JDU नाराज?
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
Datia By-election Result Highlights: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget