एक्सप्लोरर

हमने उत्तम प्रदेश बनाने का सपना देखा था, बीजेपी ने हत्या प्रदेश बना दिया है- अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि देश में मंदी की मार है. कम्पनियां बंद हो रही हैं. सभी क्षेत्रों में नौकरियां जा रही है. टेक्सटाइल हो या आटो मोबाइल सभी क्षेत्र नीचे जा रहे हैं. मेक इन इण्डिया का शो-फ्लाप हो गया है.

फिरोजाबाद: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर उत्तर प्रदेश को "हत्या प्रदेश" बनाने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि पुलिस झूठे मुकदमे बना रही है और निर्दोष लोग मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं. उन्होंने शिकोहाबाद में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा,"आज बड़ी लड़ाई है. अन्याय सीमा से परे है. पुलिस झूठे मुकदमे लगा रही है. निर्दोष मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं."

पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा,"जिस उत्तर प्रदेश को हमने उत्तम प्रदेश बनाने का सपना देखा था उसे बीजेपी ने हत्या प्रदेश बना दिया है. बीजेपी संविधान से मिले अधिकारों को भी छीन रही है. नौकरियों में सीमाएं बांध दी गई है कि नौजवान आगे नहीं जा सकते."

उन्होंने पेट्रोल और डीजल के मूल्य बढ़ाने के राज्य सरकार के कदम का जिक्र करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार ने वोट के लिए डीजल-पेट्रोल पर चुनाव से पहले वैट हटा लिया था और चुनाव बाद वैट लगा दिया. अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है. यह सरकार 110 करोड़ लोगों के लिए काम नहीं कर रही बल्कि 20 करोड़ लोगों के लिए काम कर रही है.

उन्होंने दावा किया सरकार के निर्णय खुद ही बता रहे है कि देश में मंदी की मार है. कम्पनियां बंद हो रही हैं. सभी क्षेत्रों में नौकरियां जा रही है. टेक्सटाइल हो या आटो मोबाइल सभी क्षेत्र नीचे जा रहे हैं. मेक इन इण्डिया का शो-फ्लाप हो गया है.

अखिलेश यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम पर सीबीआई के कसते शिकंजे के बारे में कहा कि अगर सरकार से लड़ना है तो 'कागज' की लड़ाई जीतनी पड़ेगी. उन्होंने कहा "अगर कोई सरकार पीछे पड़ जाए.... सरकार के पास सब ताकत है. सरकार की ही पुलिस, सरकार की फौज, सरकार के ही विभाग हैं. सरकार से तभी लड़ पाओगे जब आप कागज पर जीत पाओगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
Punjab Bandh Today: परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, मानसा में भारी पुलिसबल तैनात
परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, मानसा में भारी पुलिसबल तैनात
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
कांग्रेस सांसद अकोइजम पर आरोपों से मचा बवाल, CJP की तिरंगा यात्रा पर BJP-JDU की चेतावनी
कांग्रेस सांसद अकोइजम पर आरोपों से मचा बवाल, CJP की तिरंगा यात्रा पर BJP-JDU की चेतावनी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget