एक्सप्लोरर

आजम खान के पक्ष में अखिलेश यादव का बयान, कहा- बदनाम करने की साजिश हो रही है

आजम खान के खिलाफ हुई एफआईआर से समाजवादी पार्टी गुस्से में है. अखिलेश यादव ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. जानिए क्या कहा है उन्होंने.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार सपा के वरिष्ठ नेताओं के प्रति विद्वेषपूर्ण प्रचार कर उनकी छवि बिगाड़ने में लगी है. उन्होंने कहा कि राजनीति में धर्मनिरपेक्ष छवि, कुंभ जैसे महापर्व का कुशल संचालन तथा जौहर विश्वविद्यालय जैसी संस्था की स्थापना से चिढ़े हुए बीजेपी नेता आजम खान को बदनाम करने और राजनीतिक उत्पीड़न करने की साजिश रच रहे हैं.

अखिलेश ने कहा, "समाजवादी सरकार में आजम खान को कुंभ के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी और उन्होंने आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया. इसकी प्रशंसा विदेशों तक में हुई. कुंभ पर्व पर उन्होंने जनता को तमाम सुविधाएं दी थीं. धर्मनिरपेक्षता का इससे बड़ा प्रमाण और क्या हो सकता है?"

सपा प्रमुख ने अपने बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी की मांग है कि आजम खान की जिंदगी को खतरा देखते हुए उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दी जाए, बदले की भावना से उनके खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर रद्द की जाए, सपा नेताओं के विरुद्ध राजनीति से प्रेरित सभी फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं. समाजवादी नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिशों को समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी.

अखिलेश ने कहा कि मीटू की आड़ में एक अभिनेत्री की ओर से धमकी भरी बात करना पूर्णतया आपत्तिजनक और अनर्गल है. आजम खान जैसे व्यक्ति के बारे में कोई गलत बात सोच भी नहीं सकता. उन्हें जेल भेजने की धमकी दी जा रही है. आजम खान ने कभी नफरत की राजनीति नहीं की है, ऐसी राजनीति बीजेपी को ही शोभा देती है.

सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी की तमाम साजिशों का मुकाबला करने में सपा सक्षम है. जनता सपा के साथ है. बीजेपी के कुत्सित इरादों का सपा पुरजोर विरोध करती है. बीजेपी से जनता का विश्वास टूट चुका है. उसकी साजिशों का दिन-प्रतिदिन पदार्फाश हो रहा है.

अखिलेश ने कहा, "बीजेपी के झूठे वादों पर कोई भरोसा नहीं कर रहा है. जनता आक्रोशित है. लोकतंत्र को कमजोर करने की बीजेपी की कोशिशें कभी भी सफल नही हो सकती. जनता बीजेपी के कारनामों का सख्त जवाब देगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर: रींगस में तेंदुए का आतंक, महिला पर किया जानलेवा हमला; जयपुर से रेस्क्यू टीम रवाना
सीकर: रींगस में तेंदुए का आतंक, महिला पर किया जानलेवा हमला; जयपुर से रेस्क्यू टीम रवाना
यूपी: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान लोग, एजेंसियों पर लगी लंबी-लंबी कतारें
यूपी: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान लोग, एजेंसियों पर लगी लंबी-लंबी कतारें
'नेहरू जी की गलती से एलपीजी सिलेंडर की कमी आई', केंद्र सरकार पर उदित राज का तंज
'नेहरू जी की गलती से एलपीजी सिलेंडर की कमी आई', केंद्र सरकार पर उदित राज का तंज
उत्तराखंड: SIR को लेकर बीजेपी की रणनीति तेज, 15 मार्च को देहरादून में जुटेंगे विधायक और पदाधिकारी
उत्तराखंड: SIR को लेकर बीजेपी की रणनीति तेज, 15 मार्च को देहरादून में जुटेंगे विधायक और पदाधिकारी

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
Embed widget