एक्सप्लोरर

बीजेपी के लोग तय करते हैं कि किसे इंसाफ मिलेगा और किसे नहीं : अखिलेश

अखिलेश यादव ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर पुलिस की मदद सूबे में भय का माहौल पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब बीजेपी के लोग तय करते हैं कि किसे इंसाफ मिलेगा और किसे नहीं.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर पुलिस की मदद सूबे में भय का माहौल पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब बीजेपी के लोग तय करते हैं कि किसे इंसाफ मिलेगा और किसे नहीं.अखिलेश ने पिछले महीने मेरठ में गो तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किये गये नरेन्द्र गुर्जर नामक व्यक्ति की हिरासत में मौत का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन हद से बाहर जाकर अन्याय कर रहा है. बीजेपी पुलिस के माध्यम से पूरे उत्तर प्रदेश के भय का माहौल बना रही है. बीजेपी के लोग तय करते हैं कि किसे इंसाफ मिलना है और किसे नहीं.

मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में योगी सरकार को सबसे ज्यादा नोटिस

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दावा करती है कि पुलिस-अपराधी मुठभेड़ से सूबे की कानून-व्यवस्था बेहतर होगी लेकिन ताबड़तोड़ अपराध हो रहे हैं. मुठभेड़ की वारदात पर केवल एसपी और विपक्ष ही नहीं बल्कि मानवाधिकार आयोग भी बार-बार सवाल उठा रहा है. किसी अन्य सरकार को आयोग से मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में उतनी नोटिस नहीं मिलीं, जितनी योगी सरकार को मिल रही है.

एसपी अध्यक्ष ने गत 21 अप्रैल को गो तस्करी के इल्जाम में गिरफ्तारी के बाद हिरासत में मरे नरेन्द्र गुर्जर के परिजन को 50 लाख रुपए की सहायता और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की. उन्होंने सीतापुर में खूंखार कुत्तों का शिकार बने बच्चों के परिजन को भी 10-10 लाख रुपए की मदद की मांग की.

अखिलेश ने पूछा- बीजेपी वाले यह बतायें कि चुपचाप खीर खाने पाकिस्तान कौन गया था?

एसपी अध्यक्ष ने कहा कि कैराना लोकसभा उपचुनाव आते ही बीजेपी नेताओं ने कहना शुरू कर दिया है कि अगर यहां दूसरे दल का प्रत्याशी चुनाव जीत गया तो पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा. बीजेपी वाले यह बतायें कि चुपचाप खीर खाने पाकिस्तान कौन गया था? चुनाव होने जा रहा है तो समाज को हिन्दू और मुसलमान में बांटने की कोशिश हो रही है ताकि बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान हट जाए.

चीनी मिल बिक्री प्रकरण में बीएसपी प्रमुख मायावती के खिलाफ सीबीआई जांच के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि चुनाव करीब आ रहा है. जो थोड़ी दोस्ती होने लगी है, इस वजह से भी बहुत सी चीजें होने लगी हैं.पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लखनऊ में शाम-ए-अवध बनवा रहे थे, मगर उस हजारों करोड़ की चीज को कुछ करोड़ में बेच दिया. उससे कीमती कोई जगह हो सकती है क्या. हम चाहते हैं कि उसकी सीबीआई जांच हो, लेकिन क्या मेरी बात मानी जाएगी?

एएमयू विवाद पर अखिलेश ने कहा- सरकार ने माहौल बिगाड़ा है

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में मुहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर हुए बवाल पर अखिलेश ने आरोप लगाया कि एएमयू में सरकार ने माहौल बिगाड़ा है. पुलिस अगर चाहती तो वहां कोई बवाल नहीं हो पाता. पुलिस ने बवाल करने वालों के बजाय एएमयू के छात्रों पर लाठीचार्ज किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget