एक्सप्लोरर

बंगला विवाद: अखिलेश यादव ने कहा- मैं टोंटी लौटाने को तैयार हूं

अखिलेश यादव ने कहा कि लोग प्यार में अंधे हो जाते हैं पर यहां लोग जलन और नफरत में अंधे हो गए हैं. जानबूझकर बंगले की गलत तस्वीरें खींची गई और उन्हें फैलाया गया.

नई दिल्ली: एसपी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बंगला विवाद को लेकर प्रेस कांफ्रेस की. बंगले को उजाड़ देने के आरोप पर सफाई देते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ''लोग प्यार में अंधे हो जाते हैं पर यहां लोग जलन और नफरत में अंधे हो गए हैं''.  अखिलेश ने कहा कि जानबूझकर बंगले की गलत तस्वीरें खींची गई और उन्हें फैलाया गया. मैंने बंगले को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है. मैने उसे अपनी पसंद से बनवाया था. अखिलेश ने कहा कि सरकार हमें गायब हुई टोटियों का हिसाब दे दें, मैं सारी टोटी वापस करने को तैयार हूं. कमरों की वुड फ्लोरिंग वैसी ही है. मैं बस जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा हूं. अखिलेश के छोड़ते ही उजाड़ दिया गया सरकारी बंगला, टाइलें और टोंटियां तोड़ीं, स्विमिंग पूल भी भरा अखिलेश ने कहा- मैं अपने साथ बस अपनी चीजें लेकर आया हूं मैंने बंगले में सारी चीजें अपनी पसंद और अपने पैसे से लगवाई थी. अखिलेश ने चुनौती देते हुए कहा कि वहां लगे सामानों का या तो सरकार मुझे बिल दे या फिर हमारा सामान वापस करे. अखिलेश ने कहा कि सरकारी इनवेंट्री में अगर एक भी चीज गायब हो तो मुझे बताएं,  मैं उसकी भरपाई करूंगा. मैं अपने साथ बस अपनी चीजें लेकर आया हूं. हमारी बहुत सी चीजें अब भी वहीं पड़ी हैं. सीएम योगी के कहने पर अखिलेश के सरकारी बंगले में की गई तोड़फोड़: एसपी MLC  मेरे बंगले में स्विमिंग पुल की अफवाह उड़ाई गई अखिलेश ने कहा कि मेरे बंगले में स्विमिंग पुल की अफवाह उड़ाई गई, कहा गया कि मैंने उसमें मिट्टी भरवा दी. मेरे बंगले में कहीं भी कोई स्विमिंग पुल नहीं है. आज के पहले जो भी लोग मेरे बंगले में आए थे उनसे पूछिए, क्या उन्होंने कभी मेरे बंगले में कोई पुल देखा था? अखिलेश ने कहा,'' गूगल अर्थ है उसमें सर्च करके देखो, कहा था स्विमिंग पुल''. आपको सच्चाई जाननी हो तो आप मेरी फेसबुक प्रोफाइल देखें आपको सच का पता चल जाएगा. क्या अखिलेश अपने बंगले से टोंटियां, टाइल्‍स और ट्यूबलाइट भी ले गए? दुष्प्रचार के खिलाफ अब सचिव ने दर्ज कराई FIR अखिलेश ने कहा हम मट्ठा और पेड़ा नहीं खाते हम ब्लैक कॉफी पीते हैं अखिलेश ने कहा कि हम मट्ठा और पेड़ा नहीं खाते हम ब्लैक कॉफी पीते हैं. हम एक्सप्रेस-वे बनाना चाहते हैं और वो चाहते हैं गाय के गोबर के पीछे-पीछे चला जाए.  गोरखपुर और फूलपुर की हार सहन नहीं कर पा रही है बाजेपी अखिलेश ने कहा कि बीजेपी गोरखपुर और फूलपुर की हार सहन नहीं कर पा रही है इसलिए ये सब कारनामे कर रही है. अखिलेश ने कहा अपमान करने वालों को जनता सबक सिखाएगी. अखिलेश पर अमर सिंह का तंज, कहा- अंबानी से बढ़िया लाइफस्टाइल समाजवादी की कैसे? सरकार कागज पर नहीं चलती  एक्सप्रेस-वे पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि सरकार कागज पर नहीं चलती उसके लिए काम करना पड़ता है.  एमएलसी सुनील यादव ने कहा था अखिलेश यादव के बंगले में तोड़फोड़ सीएम योगी के आदेश पर हुई है बता दें कि आरोप-प्रत्यारोप के बीच समाजवादी पार्टी के एमएलसी सुनील यादव ने कहा था कि अखिलेश यादव के बंगले में तोड़फोड़ सीएम योगी के आदेश पर हुई है. उन्होंने कहा कि उपचुनावों में हार से हताश मुख्यमंत्री इस मुद्दे के जरिए जनता के बीच अखिलेश यादव की छवि खराब करना चाहते हैं. सेक्रेटरी घूस कांड को योगी सरकार ने हमारे घर से बचा लिया: अखिलेश यादव बता दें कि यह बंगला तीन बंगलों को तोड़ कर बनाया गया था. यह मुलायम सिंह यादव के बंगले से भी बड़ा था. अखिलेश और उनका परिवार इस बंगले को बहुत पसंद करता था. ऐसा कहा गया था कि  स्वीमिंग पूल को कंक्रीट और सीमेंट से भर दिया गया है, रसोई में लगे इटालियन मार्बल उखाड़ दिए गए हैं और बाथरूम की फिटिंग्स उखाड़ दी गईं. यहां तक कि इस बंगले में विदेशी टाइल्स, जिम और विदेशी पौधों को सरकारी खर्च पर लगाया गया था उन्हें भी उजाड़ दिया गया. अखिलेश यादव ने इसे अपने मुख्यमंत्री रहते ही बनवाया था, इसको भव्य रूप देने और साज सज्जा में दो बार में 42 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
राहुल गांधी के पैलेट गन वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'ऐसे लोगों को…'
राहुल गांधी के फायरिंग वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'ऐसे लोगों को…'
दिल्ली: ₹2500 वाली योजना के लिए महिलाओं ने CM का जताया आभार
दिल्ली: ₹2500 वाली योजना के लिए महिलाओं ने CM का जताया आभार
कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget