एक्सप्लोरर

अखिलेश से मिले आप नेता संजय सिंह, देश की हालत को बताया भयावह

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने रविवार को सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने रविवार को सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की.

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मौजूदा राजनीतिक हालत पर चर्चा हुई. मुलाकात के दौरान संजय ने अखिलेश को कैराना और नूरपुर की जीत की बधाई दी, तो अखिलेश यादव ने भी उपचुनाव में आप के समर्थन के लिए संजय सिंह को धन्यवाद दिया.

आंधी-तूफान ने बर्बाद की आम की 50 फीसदी फसल, किसान को भारी नुकसान

संजय ने कहा कि मोदी राज में हिंदुत्व की राजनीति के परवान चढ़ने के साथ देश में उदारवादियों के लिए जीना और अपनी बात कहना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि देश की हालत भयावह होती जा रही है.

उन्होंने कहा कि नरेंद्र दाभोलकर, गोविंद पंसारे, एम.एम. कुलबर्गी और गौरी लंकेश जैसे लोगों ने तार्किक रूप से अपनी बात कही, चर्चा की तो उनकी हत्या कर दी गई.

अंबेडकर प्रतिमा को दूध से नहलाया, चंदन का तिलक लगा पहनाया भगवा

संजय ने कहा कि देश के अंदर अराजकता का माहौल है, भीड़ की पिटाई से मौत (मॉबलिंचिंग) की घटनाओं, अल्पसंख्यकों, दलितों और महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों पर प्रधानमंत्री मोदी चुप्पी साधे रहते हैं.

आप नेता ने कहा कि बीजेपी सरकार में देश को नफरत और दंगों की आग में झोंका जा रहा है, मात्र सत्ता में बने रहने के लिए केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके अपने देश के खूबसूरत लोकतंत्र का लहूलुहान कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget