एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव का दावा- बीजेपी के सबसे बड़े नेता संग मीटिंग कर चुके हैं अंकल और चाचा

लंबी चुप्पी के बाद अखिलेश यादव ने अपने अंकल पर हमला बोला है. अमर सिंह को वे अंकल कह कर बुलाते रहे हैं. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में अखिलेश ने कहा," अंकल तो मिसाइल हैं, उन्हें गाइड कौन कर रहा है? हमारा मुक़ाबला उन्हें गाइड करने वालों से है."

लखनऊ: लंबी चुप्पी के बाद अखिलेश यादव ने अपने अंकल पर हमला बोला है. अमर सिंह को वे अंकल कह कर बुलाते रहे हैं. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में अखिलेश ने कहा," अंकल तो मिसाइल हैं, उन्हें गाइड कौन कर रहा है? हमारा मुक़ाबला उन्हें गाइड करने वालों से है." पिछले कुछ दिनों में राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने उनके बारे में बहुत भला बुरा कहा है. अखिलेश अपने चाचा शिवपाल यादव को लेकर कुछ बोलने से बच रहे हैं. बार बार पूछने पर अखिलेश ने उनका नाम लिए बग़ैर कहा कि अंकल, चाचा और बीजेपी के सबसे बडे नेता की मीटिंग हो चुकी है. अखिलेश यादव का दावा- बीजेपी के सबसे बड़े नेता संग मीटिंग कर चुके हैं अंकल और चाचा शिवपाल सिंह आर-पार के मूड में, समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को मजबूत करने में जुटे उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ लोगों ने उन्हें बताया है. शिवपाल यादव भी अब समाजवादी पार्टी से अलग रास्ते पर जाने का मन बना चुके हैं. वे कहते हैं मैं समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को मज़बूत करूँगा. कई छोटी पार्टियों के वे सम्पर्क में भी हैं. शिवपाल यादव हर हाल में अगला लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड में हैं. अखिलेश यादव का कहना है कि अमर सिंह और शिवपाल यादव के बहाने बीजेपी मुद्दों से ध्यान हटाने में लगी है. वे कहते हैं बीजेपी तो इस खेल में माहिर है. हर चुनाव से पहले बीजेपी यही करती रही है. अखिलेश यादव का दावा- बीजेपी के सबसे बड़े नेता संग मीटिंग कर चुके हैं अंकल और चाचा समाजवादी पार्टी में जो उपेक्षित हैं उन्हें जिम्मेदारी देगा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा: शिवपाल अखिलेश यादव ने बीजेपी पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकारी घर छोड़ दिया लेकिन उन पर घर में तोड़ फोड़ करने का आरोप लगाया जा रहा है. हिंदू युवा वाहिनी के लोगों से अदालत में पीआईएल कराये जा रहे हैं. अखिलेश ने कहा कि वे रहने के लिए अपना घर बनाना चाहते थे लेकिन बीजेपी सरकार ने इसके लिए नक़्शा तक पास नहीं किया. मुझ पर होटल बनवाने के आरोप लगाए गए. अखिलेश कहते हैं कि गोरखपुर, फूलपुर और कैराना चुनाव हारने के बाद बीजेपी डर गई है इसीलिए साज़िशें की जा रही है हम सबको लड़ाने भिड़ाने में बीजेपी जुटी हुई है. अखिलेश यादव ने बताया कि यूपी से ही देश में बदलाव की शुरूआत होगी. गठबंधन के नतीजे ही देश में नया प्रधान मंत्री बनायेंगे. अखिलेश ने कहा कि हम यूपी में अपने गठबंधन में छोटी पार्टियों को भी साथ रखेंगे. उनकी मानें तो राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी का बहुत प्रभाव नहीं है लेकिन मध्य प्रदेश के कुछ इलाक़ों में पार्टी का जनाधार है. अखिलेश ने बताया कि वे चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी उनके लिए कुछ सीटें छोड़ दे. इसके लिए कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया से एक राउंड बात हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget