एक्सप्लोरर

आदित्यनाथ योगी उम्र में भले ही बड़े हों लेकिन काम में बहुत पीछे हैं: अखिलेश यादव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आदित्यनाथ योगी भले ही उनसे उम्र में बड़े हैं लेकिन ‘काम में बहुत पीछे’ हैं. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ये बातें पार्टी कार्यकारिणी की बैठक के बाद कही.

''उम्र में भले ही बड़े हों योगी लेकिन काम में बहुत पीछे''

एसपी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘योगी जी (उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री) हमसे एक साल बड़े हैं. हम कहते हैं कि आप उम्र में भले ही बडे होंगे लेकिन काम में बहुत पीछे हैं.’’ आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नियुक्त होने के बाद गोरखपुर से सांसद योगी ने लोकसभा में एक चर्चा के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा था कि राहुल उनसे (योगी) उम्र में एक साल बड़े हैं और अखिलेश एक साल छोटे हैं.

सदन में मौजूद कांग्रेस नेता मल्लिकाजरुन खड़गे की ओर देखते हुए योगी ने कहा था, ‘‘दोनों (अखिलेश और राहुल) की जोड़ी के बीच में मैं जो आ गया, मुझे लगता है कि ये आपकी विफलता का एक बडा कारण हो सकता है.’’ अखिलेश ने मुख्यमंत्री आवास के शुद्धिकरण पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि 2022 में जब वह (सत्ता में) आएंगे तो फायर ब्रिगेड में भरकर गंगाजल लाएंगे और पांच कालिदास मार्ग को धुलवाएंगे. ‘‘मुझे शुद्धिकरण से कोई तकलीफ नहीं है. मैं उम्मीद करता हूं कि योगी जी मोर का ख्याल रखेंगे, जो वहां रहते हैं.’’

स्वच्छता अभियान और सरकारी कार्यालयों में मंत्रियों-अधिकारियों के झाड़ू लगाकर सफाई करने के बारे में भी अखिलेश ने चुटकी ली, ‘‘हमें नहीं मालूम था कि हमारे अधिकारी इतनी अच्छी झाडू लगाते हैं. मालूम होता तो हम भी खूब झाडू लगवाते.’’

भविष्य में ‘बैलट पेपर’ से कराने चाहिए चुनाव

ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों पर उन्होंने कहा कि बीएसपी ने भी इस बारे में सवाल उठाये हैं. अगर ऐसी बात है तो जांच हो जानी चाहिए और भविष्य में चुनाव ‘बैलट पेपर’ से कराने चाहिए. कानून व्यवस्था को लेकर हमेशा से बीजेपी सहित विरोधी दलों के निशाने पर रहे पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उस दिन का इंतजार है जब मीडिया उत्तर प्रदेश में होने वाली हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर उसी तरह योगी की फोटो के साथ खबरें दिखाएंगे, जैसी उनकी (अखिलेश) दिखाया करते थे.

योगी सरकार पर एक जाति विशेष के पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आरोप मढते हुए अखिलेश ने कहा कि एक जाति विशेष के अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है. उन्हें निलंबित किया जा रहा है लेकिन मीडिया उनकी खबर नहीं लगाएगा. कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी रखने की बात दोहराते हुए अखिलेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा चल रही है. पार्टी का सदस्यता अभियान 15 अप्रैल से पूरे उत्तर प्रदेश में शुरू होगा और 30 सितंबर से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget