एक्सप्लोरर

ताजमहल का दीदार करने के बाद बोले सीएम योगी- ‘ताज भारत की वास्तुकला का अनमोल रत्न’

योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल में शाहजहां और मुमताज महल की कब्रें देखीं. योगी ने यहां तकरीबन 35 मिनट का समय बिताया.

आगरा: ताजमहल को लेकर हाल में छिड़े विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज संगमरमर की इस हसीन यादगार को देश की वास्तुकला का अनमोल रत्न करार दिया और इसकी सुरक्षा, संरक्षण को सरकार की जिम्मेदारी बताया. उन्होंने पर्यटकों को ताजमहल और अन्य पर्यटन स्थलों की तरफ आकर्षित करने और यहां आने के उनके अनुभव को सुरक्षित और यादगार बनाने के प्रयास करने पर बल दिया.

योगी ने एक जनसभा में कहा कि आगरा में ताजमहल, आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, एत्मातुद्दौला का मकबरा और सिकंदरा विश्व प्रसिद्ध स्मारक हैं. इन्हें किसने बनाया, इससे कोई मतलब नहीं है. इन स्मारकों के संरक्षण और संवर्धन का काम हमारी सरकार करेगी, इन स्मारकों को हमारे देश के मजदूरों ने अपने खून पसीने से बनाया है. पर्यटन की दृष्टि से आगरा सहित उत्तर प्रदेश को विकसित करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटन व्यवसाय बढ़े. इसके लिए सरकार कटिबद्ध है.

उन्होंने कहा कि आगरा में ताजमहल देखने के लिए रोजाना 40 से पचास हजार पर्यटक आते हैं. यदि इन पर्यटकों की संख्या बढ़कर ढाई से तीन लाख हो जाये तो पर्यटन व्यवसाय अपने चरम पर पहुंच जाएगा. इसके लिए सरकार प्रयासरत है और संकल्पित भी. उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में जहां भी जितनी भी संभावना है उसे बढ़ाना है.

इससे पूर्व योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल में शाहजहां और मुमताज महल की कब्रें देखीं. वे मुख्य मकबरे पर पहुंचे और शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज की कब्रें देखीं. योगी ने यहां तकरीबन 35 मिनट का समय बिताया.

ताजमहल पश्चिमी द्वार पर ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को बढ़ावा देने के लक्ष्य से योगी ने स्वयं प्रदेश के विधायकों, अधिकारियों और पार्टी के 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई की. पीले दस्ताने, सफेद टोपी और प्रदूषण रोधी मास्क पहने योगी ने खुद भी झाडू लगायी.

एएसआई ने योगी आदित्यनाथ को ताजमहल पर तैयार किया गया स्लाइड शो दिखाया. मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से ताजमहल की सुविधाओं के बारे में पूछा, इसके साथ ही ताजमहल से यमुना को भी देखा, यहां किस तरह से हेरिटेज कॉरीडोर विकसित किया जा सकता है, उन्होंने इस पर भी चर्चा की. मुख्यमंत्री ने 121 करोड़ रूपये से शिल्पग्राम के पास तैयार हो रहे मुगल म्यूजियम का निरीक्षण किया.

यह भी पढें- इधर ताजमहल में थे योगी, उधर बीजेपी विधायक बोले- मंदिर ही था ताज पिता से मिले योगी तो हो गए भावुक, भर आई आखें, रुंध गया गला सीएम योगी के दौरे से पहले जानिए कब-कब चर्चा में आया ताजमहल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी

वीडियोज

Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget