एक्सप्लोरर

#MeToo पर बीजेपी विधायक के विवादित बयान के बाद मचा बवाल, चौतरफा घिरीं

इंदौर की विधायक ऊषा ठाकुर ने महिलाओं का शार्ट कट नहीं अपनाने की सलाह दी थी. उनके इस बयान के बाद से ही हंगामा होना शुरू हो गया.

इंदौर: #MeToo अभियान को लेकर स्थानीय बीजेपी विधायक उषा ठाकुर के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. ठाकुर ने महिलाओं को नैतिक मूल्यों के पालन की सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें अपनी तरक्की के लिये "शॉर्टकट" कभी नहीं चुनना चाहिये. उषा, शहर के क्षेत्र क्रमांक-तीन की विधायक होने के साथ मध्यप्रदेश की बीजेपी इकाई की उपाध्यक्ष भी हैं.

कांग्रेस ने लगाया महिला विरोधी होने का आरोप

प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ठाकुर के इस बयान ने सियासी तूल पकड़ लिया है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा, "बीजेपी विधायक का बयान सत्तारूढ़ दल की महिला विरोधी सोच और इस पार्टी की चाल, चरित्र और चेहरा बताता है."

उन्होंने कहा, "इस सोच के कारण ही प्रदेश में महिलाओं और छोटी बच्चियों से दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं. इस सोच के कारण ही बीजेपी विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर को बचाने की कोशिश कर रही है जिन पर मी टू अभियान के तहत कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाये हैं." बीजेपी विधायक के आपत्तिजनक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

विधायक ने महिलाओं को दिया था शॉर्ट कट अपनाने की सलाह

मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. इसी सवाल का जवाब देते हुए ऊषा ठाकुर ने कहा था, "इस मामले में मेरा स्पष्ट मत है कि हम जब निजी स्वार्थों की सिद्धि के लिये नैतिकता का मार्ग छोड़ते हैं और जीवन मूल्यों को बहिष्कृत करते हैं, तब हमें इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है."

उन्होंने कहा, "मेरी सभी मातृ शक्तियों (महिलाओं) और भाइयों से प्रार्थना है कि वे अपनी प्रगति के लिये शॉर्टकट कभी न चुनें. अगर हमने नैतिक मूल्यों और जीवन मूल्यों के साथ समझौता करके कोई सफलता हासिल की, तो भारतीय संस्कृति उसे निरर्थक मानती है."

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM की कुर्सी से बगावत से तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत से तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
Ram Mandir: राम मंदिर से जुड़े स्मारकों और भवनों का काम कब तक होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बताई फाइनल डेट
राम मंदिर से जुड़े स्मारकों और भवनों का काम कब तक होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बताई फाइनल डेट
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget