एक्सप्लोरर

दिल्ली में बीजेपी नेताओं की मुलाकात से चढ़ा बिहार का सियासी पारा, अब गिरिराज सिंह से मिले नित्यानंद राय

गुरुवार को संजय पासवान ने गिरिराज सिंह से मुलाकात की थी. आज नित्यानंद राय ने गिरिराज सिंह से मुलाकात की. बिहार में बीजेपी समर्थकों को ये नारा लगाते हुए सुना गया है कि ''बिहार का सीएम कैसा हो, गिरिराज सिंह जैसा हो.''

पटना: बिहार बीजेपी के नेता दिल्ली में एक दूसरे से मुलाकात कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी छोड़ने की सलाह देने वाले संजय पासवान ने गुरुवार को गिरिराज सिंह से मुलाकात की थी. दोनों ने चाय पर चर्चा की. इस मुलाकात की तस्वीर चर्चा में रही. अब बिहार बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने गिरिराज सिंह से मुलाकात की है. वैसे तो इस मुलाकात के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है लेकिन कयासों का दौर शुरु हो गया है.

दिल्ली में बीजेपी नेताओं की मुलाकात से चढ़ा बिहार का सियासी पारा, अब गिरिराज सिंह से मिले नित्यानंद राय

राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. जेडीयू, बीजेपी और एलजेपी का गठबंधन है. हालांकि बिहार में कई बार बीजेपी समर्थकों को ये नारा लगाते हुए सुना गया कि ''बिहार का सीएम कैसा हो, गिरिराज सिंह जैसा हो.'' नित्यानंद राय के साथ मुलाकात की तस्वीर को गिरिराज सिंह ने शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ''बिहार भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल में हमारे साथी @nityanandraibjp जी से हमारे ऑफिस में कई मुद्दों पर चर्चा हुई.''

इससे पहले संजय पासवान ने गिरिराज सिंह से मुलाकात की तस्वीर को शेयर किया था. दरअसल सियासी गलियारे में बीजेपी नेताओं की मुलाकातों को संजय पासवान के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है. संजय पासवान ने कहा था कि नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी बीजेपी के लिए छोड़ देनी चाहिए. पासवान का कहना था कि नीतीश लंबे समय से इस पद पर बने हुए हैं. ऐसे में बदलाव होना चाहिए. हालांकि बाद में डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ही एनडीए के कैप्टन हैं और 2020 में भी वहीं रहेंगे. वहीं एलजेपी अध्यक्ष रामविलास पासवान ने भी नीतीश के चेहरे का समर्थन किया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget