एक्सप्लोरर

नीतीश पर टिप्पणी के बाद अकेले पड़े प्रशांत किशोर, अपनों से लेकर परायों तक ने कसा तंज

प्रशांत किशोर ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कह दिया था कि नीतीश कुमार को आरजेडी से गठबंधन तोड़ने के बाद फिर से चुनाव कराना चाहिए था. उनके इस बयान के बाद जेडीयू की सहयोगी बीजेपी से लेकर विपक्षी आरजेडी तक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.

पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, नीतीश कुमार को लेकर दिए अपने बयान के बाद चारों तरफ से घिरते नजर आ रहे हैं. जेडीयू की सहयोगी बीजेपी से लेकर उनकी पार्टी के नेता भी उन पर सवाल उठा रहे हैं. विपक्षी पार्टी आरजेडी ने भी प्रशांत किशोर के बयान पर चुटकी ली है. प्रशांत किशोर ने एक कार्यक्रम के दौरान कह दिया था कि नीतीश कुमार को आरजेडी से गठबंधन तोड़ने के बाद फिर से चुनाव कराना चाहिए था.

जेडीयू में प्रशांत किशोर के बयान को लेकर घमासान होता दिख रहा है. जेडीयू प्रवक्ता नीरज सिंह ने कहा, "प्रशांत किशोर जेडीयू में नए नवेले हैं, उनकी राजनीतिक आयु कम है. जिस समय बीजेपी के साथ जाने का फैसला लिया गया था, उस समय आपका अता-पता भी नहीं था. उस दिन आप कहां थे? आज प्रवचन दे रहे हैं. पार्टी बड़ी होती है, फैसला राज्य हित में लिया गया है. आप लैपटॉप चलाते रहिए, सोशल मीडिया चलाते रहिए. आपकी बात न तो पार्टी के कार्यकर्ता सुनेंगे न जनता सुनेगी".

बीजेपी ने लिया 'पीके' को आड़े हाथ, कहा- प्रोपेगेंडा से राजनीति नहीं होती

वहीं बिहार बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने प्रशांत किशोर को आड़े हाथ लेते हुए कहा, "अगर कोई इवेंट मैनेजर और मार्केटिंग मैनेजर, देश के वोटर को कंज्यूमर समझता है, कैंडिडेट को प्रोडक्ट समझता है और पॉलिटिकल पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड समझता है, तो ये उसकी भूल है. इस देश में राजनीति वही कर सकता है, जो जनता के दिलो में बसा हो. नरेंद्र मोदी ने यह साबित किया कि कैसे जनता के दिलो में रह कर राजनीति की जाती है. नीतीश कुमार भी राजनीति में 15 साल से मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने जनता के बीच अपना वजूद स्थापित किया है. प्रोपेगेंडा से राजनीति नहीं होती. कांग्रेस ने सिर्फ प्रोपेगेंडा का काम किया वो कहां चली गई यह आप देख रहे हैं."

प्रशांत किशोर के बहाने आरजेडी ने साधा जेडीयू पर निशाना

आरजेडी नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने चुटकी लेते हुए कहा, "प्रशांत किशोर ने जो कहा है वह यहां प्रदेश के हालात को देख कर सही कहा. मुख्यमंत्री ने जनादेश का अपमान किया. महागठबंधन से जीत कर आये थे. महागठबंधन से नाता टूटने के बाद इनको जनादेश में जाना चाहिए. आज जो विकास का ढिंढोरा पिट रहे हैं, अगर ये चुनाव में जाते तो इनको इनकी औकात पता चल जाती."

लंदन में ऐश कर रहा भगोड़ा नीरव मोदी, पीएनबी घोटाले के सवाल पर कहा- 'नो कमेंट्स'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget