एक्सप्लोरर

बुलंदशहर के बाद मथुरा में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र के अनुसार इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और बीते 24 घंटों में मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं. इस मामले में पुलिस सभी संदिग्धों के यहां दबिश दे रही है.

मथुरा:उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कथित तौर पर गोवंशी जानवरों के अवशेष मिलने को लेकर भड़की हिंसा की घटना के बाद रविवार की रात मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में भी इसी प्रकार के कथित अवशेष मिलने के बाद दो गांवों के लोगों के बीच तनाव हो गया. हालांकि, जिला प्रशासन ने रात में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को बिगड़ने से पहले ही काबू में कर लिया.

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र के अनुसार इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और बीते 24 घंटों में मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं. इस मामले में पुलिस सभी संदिग्धों के यहां दबिश दे रही है.

इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक (छाता) जगदीश कालीरमन ने बताया, ‘घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर आसपास कई थानों से पुलिसबल मौके पर भेजकर स्थिति को बिगड़ने से पहले ही काबू में कर लिया गया और पशु अवशेषों को जांच के लिए पशु चिकित्सा विवि स्थित राजकीय प्रयोगशाला में टेस्ट के लिए भेज दिया गया.’

दूसरी ओर, मथुरा के जनकपुरी के रहने वाले एक व्यक्ति ने नौहझील थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह अपने साथियों के साथ कार से बीती रात शेरगढ़ होते हुए मथुरा आ रहा था, तो उसने एक वाहन में गायें लदी हुई देखी.

व्यक्ति ने दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा है कि उसने गो तस्कर होने के शक में उस वाहन को रुकवाने की कोशिश की तो वह तेज गति से कार में टक्कर मारकर भागने के दौरान कुछ दूर आगे जाकर पलट गया. उसमें सवार कुछ लोग तो भाग गए, लेकिन एक व्यक्ति उनके हाथ आ गया, जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. उसकी पहचान बुलंदशहर के अरनिया क्षेत्र के शाहिद के तौर पर की गई है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया, ‘‘दिन निकलने पर उस गाड़ी के पास एक युवक का शव पड़ा मिला. जिसे बीती रात पकड़े गए युवक शाहिद ने अपने मामा के लड़के मुन्ना के रूप में पहचाना है. इस मामले में भी मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. शाहिद ने कुछ और लोगों के नाम बताए हैं जिनका पता लगाया जा रहा है.’’

बहरहाल, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget