एक्सप्लोरर

चमकी बुखार: विधानसभा परिसर में आरजेडी का प्रदर्शन, तेजस्वी यादव नदारद

चमकी बुखार से हुई बच्चों की मौत को लेकर आरजेडी ने आज विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया. तेजस्वी यादव आज भी मौजूद नहीं थे. आरजेडी नेताओं के पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं है कि नेता प्रतिपक्ष सदन क्यों नहीं आ रहे हैं. आरजेडी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का इस्तीफा मांग रही है. नीतीश कुमार को लेकर आरजेडी का रुख नरम है.

पटना: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र जारी है लेकिन तेजस्वी यादव सदन में नहीं आ रहे हैं. विपक्ष के नेता की कुर्सी खाली है. तेजस्वी के ‘रहस्यमयी’ व्यवहार के पीछे की क्या वजह है, ये सवाल बिहार के सियासी गलियारे में खूब सुर्खियां बटोर रहा है. अब उनकी पार्टी के नेताओं को भी जवाब नहीं सूझ रहा है. आज चमकी मामले को लेकर तेजस्वी की गैरमौजूदगी में आरजेडी ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के इस्तीफे की मांग की.

खबर ये है कि तेजस्वी लोकसभा चुनाव में हुई हार से ज़्यादा घर में हुए कलह से परेशान हैं. तेजस्वी जब सोमवार को पटना लौटे तो कहा कि सदन में आएंगे लेकिन उनका इंतजार हो रहा है. बीजेपी के नेता इसपर चुटकी ले रहे हैं. तेजस्वी को लेकर तंज करते हुए बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने कहा कि नेता विपक्ष को हम लोग भी विधानसभा में खोज रहे थे. वे कहीं नहीं दिखे, उनकी प्राथमिकता कुछ और है. वे लंबे समय तक गायब रहे लेकिन अब सदन में नहीं आ रहे हैं. वजह क्या है, ये तेजस्वी ही बता सकते हैं.

वहीं चमकी बुखार को लेकर बीजेपी नेता ने कहा कि इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जवाब दे चुके हैं. सरकार इसके बचाव कार्य में लगी है. स्वास्थ्य मंत्री की ओर से भी जवाब आ गया है. हंगामा करना विपक्ष का काम है, वो करते रहेंगे.

उधर आरजेडी की सहयोगी कांग्रेस के विधायक अमित कुमार टुन्ना ने तेजस्वी से जुड़े सवाल से पल्ला झाड़ लिया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता क्यों नहीं आ रहे हैं इसकी जानकारी वही दे सकते हैं. विपक्ष के नेता का सदन में आना बड़ा मुद्दा नहीं है. चमकी मामले पर हम सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगया कि सरकार की ओर से पूरे मामले पर लीपापोती की गयी है. अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि सरकार को बीमारी को लेकर जवाबदेही तय करनी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget