अभिनेता रवि किशन प्रयागराज के कुंभ मेले में 'लाइव बैंड' के साथ करेंगे तांडव
अभिनेता रवि किशन 8 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में ''तांडव'' करेंगे. रवि किशन ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी देते हुए अपने प्रशंसकों से इस दिन प्रयागराज पहुंचने की अपील की है.

पटना: अभिनेता रवि किशन 8 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में ''तांडव'' करेंगे. रवि किशन ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी देते हुए अपने प्रशंसकों से इस दिन प्रयागराज पहुंचने की अपील की है.
उन्होंने बताया कि वे 8 फरवरी को प्रयागराज जा रहे हैं, जहां वे संगम में डुबकी लगाएंगे और शाम सात बजे लाइव बैंड के साथ 'तांडव' नृत्य करेंगे.
पिछले साल अघोरियों पर आधारित भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना 2' में भी रवि किशन नजर आए थे. रवि किशन लाइव बैंड के साथ पहली बार प्रस्तुति देने वाले हैं, जिसको लेकर उनके प्रशंसक भी काफी उत्साहित हैं.
रवि किशन ने कहा, "ऐतिहासिक, धार्मिक कुंभ मेला उन्हें गौरवान्वित करता है. इस वर्ष उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कुंभ के विशेष आयोजन को प्रमुखता से और भी खास बना दिया है."
नोएडा: लिव-इन पार्टनर की आत्महत्या से दुखी युवती ने भी की खुदकुशी
युवती ने की आत्महत्या, प्रेमी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज
कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, दो साल से लगा रहा था बैंक के चक्कर
पहले फोन नहीं उठा, फिर दरवाजा नहीं खुला, जब तोड़ा तो उड़ गए सभी के होश






















