एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज़ के इस इंटरव्यू से देश की सियासत में आया उबाल, विपक्ष की एकता हुई हवा

एबीपी न्यूज़ के एक इंटरव्यू से देश की सियासत में उबाल आ गया है. दिग्विजय सिंह के इस इंटरव्यू के तुरंत बाद मायावती का बयान सामने आया. इसके बाद कांग्रेस और अखिलेश यादव ने भी बयान दिया. दरअसल मामला ही कुछ ऐसा है.

लखनऊ: थोड़े वक्त पहले तक माना जा रहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट हो रहा है. माना जा रहा था कि विपक्ष एक मजबूत गठबंधन तैयार कर रहा है जो बीजेपी को दोबारा सत्ता में आने से रोक सकता है. एसपी, बीएसपी, कांग्रेस, आरएलडी जैसे दल इस गठबंधन का हिस्सा माने जा रहे थे. लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिससे विपक्ष बिखरता नजर आ रहा है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और एसपी सुप्रीमो अखिलेश यादव इस गठबंधन के लिए लंबे वक्त से प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने पहले बीएसपी अध्यक्ष मायावती से बात की, फिर आरएलडी से हाथ मिलाया और फिर कांग्रेस के साथ बातें कीं. मायावती ने जब सम्मानजनक सीटों की बात कही तो उन्होंने इस मांग को स्वीकार कर लिया, साथ ही कांग्रेस से भी बड़ा दिल दिखाने की अपील की. अब उनकी सारी कवायद बिखरती दिख रही है. लखनऊ के ठाकुरगंज में दो भाइयों की हत्या, पुरानी रंजिश में बदमाशों ने मारी गोली दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एबीपी न्यूज़ को एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा कि मायावती को केंद्र की बीजेपी सरकार डरा रही है. उनके इस इंटरव्यू ने देश की राजनीति में हंगामा खड़ा कर दिया है. दिग्विजय ने कहा कि मायावती पर मोदी और अमित शाह दबाव बना रहे हैं. इसी वजह से विपक्षी एकता बनाने में मुश्किल आ रही है. मायावती को डर है कि अगर वो बीजेपी के खिलाफ गईं तो ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां उनके केस में तेजी ला सकती हैं और इससे मायावती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन दो वीडियो ने पूरे उत्तर प्रदेश में मचा दी है खलबली दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मायावती पर केंद्र सरकार का बहुत दबाव है इसीलिए उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन नहीं किया. दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न सिर्फ दिग्विजिय सिंह को बीजेपी का एजेंट करार दे दिया बल्कि कांग्रेस से किसी भी तरह के गठबंधन की संभावनाओं को ही खारिज कर दिया. मायावती ने कहा कि हम बाबा साहब के अनुयायी हैं और हम किसी के हाथ का खिलौना नहीं बनते. दिग्विजय सिंह सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों के डर से बीएसपी और कांग्रेस गठबंधन नहीं होने देना चाहते हैं. इसके पीछे दिग्विजय सिंह का निजी स्वार्थ है. ताजमहल की सुरक्षा में लगी सेंध, ड्रोन उड़ाते पकड़ा गया चीन का नागरिक मायावती ने कहा, 'बीएसपी से गठबंधन करने स पहले यह ज़रूर याद रखना चाहिए कि यह संघर्षों से निकली हुई पार्टी है. मायावती ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी दिल से कांग्रेस का गठबंधन चाहते हैं लेकिन दिग्विजय सिंह जैसे नहीं चाहते कि बीएसपी और कांग्रेस का गठबंधन हो. मायावती ने कहा कि कांग्रेस, गठबंधन की आड़ में बीएसपी की पहचान खत्म करना चाहती है. कांग्रेस जातिवादी पार्टी है. उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने गुजरात चुनाव परिणाम से कोई सबक नहीं लिया है. पिछले परिणामों से साफ पता चलता है कि जहां भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस से रहा, वहां भाजपा ने आसानी से जीत दर्ज की." राम मंदिर के लिए अयोध्या में महंत परमहंस दास का अनशन जारी अब इस मुद्दे पर कांग्रेस अपनी सफाई पेश कर रही है. मायावती की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, " बीएसपी चीफ मायावती ने भावनाएं व्यक्त की हैं, हम उनकी भावना का आदर करते हैं. अगर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मायावती में विश्वास है और बीच में सलवटें आ रही हैं तो हम उनको ठीक कर लेंगे.'' अखिलेश डिजास्टर मैनेजमेंट की कोशिशें कर रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि मायावती दबाव में कुछ नहीं करतीं. उन्होंने कांग्रेस से एक बार फिर बड़ा दिल दिखाने की अपील की है. एबीपी न्यूज़ पर दिग्विजय सिंह का इंटरव्यू प्रसारित होने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी. इसके बाद मायावती का बयान सामने आया, फिर कांग्रेस का और फिर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष का. अब देखना ये होगा कि क्या विपक्ष एक हो पाएगा? क्या 2019 में महागठबंधन मोदी को रोक पाएगा? खराब हैंडराइटिंग के कारण कोर्ट ने तीन डॉक्टरों पर लगाया 5-5 हजार का जुर्माना मेरठ: हवाई जहाज से गिरे आग के गोले, मकान की छत जली, कार में लगी आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget