एक्सप्लोरर

राजस्थान: मोदी के आगे फीकी पड़ जाएगी गहलोत की जादूगरी, बीजेपी को मिलेंगी बंपर सीटें- सर्वे

सर्वे के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी नीत एनडीए को बढ़त मिल रही है. इस राज्य की जनता केंद्र में मोदी सरकार को फिर से सत्ता सौंपना चाहती है.

नई दिल्ली: साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के बड़े राज्य राजस्थान में विधानसभा के चुनाव हुए हैं. इस चुनाव में कांग्रेस ने सत्ताधारी बीजेपी को करारी शिकस्त देते हुए राज्य की सत्ता छीन ली है. नतीजों के बाद सत्ता में आई कांग्रेस काफी उत्साहित है. विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद 2019 आम चुनावों के लिए जनता के मूड को भांपने के लिए एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ मिलकर सर्वे किया है. सर्वे के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी नीत एनडीए को बढ़त मिल रही है. इस राज्य की जनता केंद्र में मोदी सरकार को फिर से सत्ता सौंपना चाहती है.

बता दें कि हाल ही में राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार बनी है. इसके अलावा राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सचिन पायलट को डिप्टी सीएम की कमान मिली है. दोनों ही नेता लोकसभा चुनाव के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं लेकिन बीजेपी बाजी मारती दिख रही है. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राजस्थान की सभी 25 सीटों पर कब्जा किया था.

राजस्थान में किसको कितनी सीटें? राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं. सर्वे के मुताबिक, यहां बीजेपी नीत एनडीए को 18 सीटें और कांग्रेस नीत यूपीए को 7 सीटें मिल सकती हैं. सर्वे के अनुसार यूपीए को 44 फीसदी, एनडीए को 49.9 फीसदी तो वहीं अन्य को 6.7 फीसदी वोट मिल सकते हैं.

राजस्थान में ये रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे राजस्थान विधानसभा चुनाव में एक बार फिर 5 साल बाद सत्ता परिवर्तन का दौर चला. राज्य में 200 सीटों पर हुए चुनाव में वसुंधरा राजे की सरकार को शिकस्त का सामना करना पड़ा. बीजेपी इस चुनाव में 73 सीटों पर सिमट गई. वहीं कांग्रेस ने यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 सीटें हासिल की. कांग्रेस ने अन्य पार्टियों के समर्थन से सूबे में सरकार बनाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget