एक्सप्लोरर

आप नेता संजय सिंह का निशाना, बोले- बेरोजगारों के साथ मजाक कर रही है योगी सरकार

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने राज्य में न तो कोई फैक्टरी लगाई और न ही रोजगार के कोई दूसरे अवसर पैदा किए, मगर इसके बावजूद योगी सरकार कह रही है कि एक करोड़ नए रोजगार दिए जा रहे हैं.

लखनऊ: आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उस पर रोजगार देने के नाम पर बेरोजगारों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है. आप के राज्यसभा सांसद और पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने रविवार को यहां डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोजगार, मनरेगा, अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य की भाजपा सरकार को घेरा.

संजय सिंह ने योगी सरकार के एक करोड़ लोगों को रोजगार देने के अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि आंकड़ों के अनुसार साल 2019 में राष्ट्रीय स्तर पर लोगों को मनरेगा के तहत औसतन मात्र 52 दिन काम दिया गया है, वहीं उत्तर प्रदेश में मात्र 42 दिन ही लोगों को काम मिला है. आप नेता का कहना था कि इस हिसाब से योगी सरकार ने एक परिवार को एक साल में मात्र 8442 रुपये ही दिये. उन्होंने कहा कि योगी सरकार रोजगार देने के नाम पर प्रदेश के बेरोजगारों के साथ धोखा, मजाक कर रही है.

आप नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्य में न तो कोई फैक्टरी लगाई और न ही रोजगार के कोई दूसरे अवसर पैदा किए, मगर इसके बावजूद योगी सरकार कह रही है कि एक करोड़ नए रोजगार दिए जा रहे हैं. सिंह ने आरोप लगाया कि योगी सरकार ने तमाम भर्तियों में बेरोजगारों से फॉर्म भरवाने के नाम पर बेरोजगारों से करोड़ों रुपए वसूल लिये लेकिन परीक्षा के बाद परिणाम नहीं आया और कुछ नतीजे आये भी तो वे अदालत में लटक गए.

आप नेता ने कहा कि कानपुर बाल संरक्षण गृह में कोविड-19 संक्रमित पाई गई 57 में से सात बच्चियां गर्भवती हो गईं. उन्होंने सवाल किया कि आखिर वो दरिंदे कौन हैं जिनकी वजह से बच्चियां गर्भवती हुईं उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार ऐसे दरिंदों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचा रही है. सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन बेतुकी बयानबाजी कर मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है.

आप नेता ने कहा कि चीन को सबक सिखाने के लिए केंद्र सरकार को चरणबद्ध तरीके से योजना बनाकर चीनी सामान का बहिष्कार करना चाहिए. चीन को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाने के लिये चीन से व्यापार बन्द होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश चाहता है कि सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जानी चाहिये. मोदी सरकार चीन को मुंहतोड़ जवाब दे.

यह भी पढ़ें:

यूपी: अलीगढ़ में पोस्टमॉर्टम हाउस की अव्यवस्था पर भड़कीं प्रियंका गांधी, योगी सरकार पर साधा निशाना

यूपी: दीपू, कुर्बान अली ने खुश होकर पीएम मोदी को बताया, योगी सरकार ने उन्हें दिया रोजगार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
Delhi SIR News: दिल्ली में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget