एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश: चलती बस में विवाहिता के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम गजियापुर में निजी बस में अकेले सफर कर रही महिला यात्री से बस स्टाफ द्वारा छेड़छाड़ और कंडक्टर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम गजियापुर में निजी बस में अकेले सफर कर रही महिला यात्री से बस स्टाफ द्वारा छेड़छाड़ और कंडक्टर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता (28) मंगलवार को अपनी दवा को लेने के लिए मुहम्मदाबाद गोहना गई थी. देर शाम वापसी के लिए वह वाराणसी से गजियापुर आने वाली निजी बस पर सवार हुई.

बताते हैं कि रात साढ़े नौ बजे मधुबन मोड़ पर जब बस पहुंची तो सभी सवारी उतर गई. पीड़ित महिला को आगे जाना था इसलिए बस में केवल पीड़िता, बस का चालक, कंडक्टर और दो स्टाफ रह गए. आरोप है कि जैसे ही बस गजियापुर के लिए चली तो बस के चारों स्टाफ विवाहिता से छेड़खानी करने लगे. विरोध करते हुए उतरने की कोशिश करने पर बस नहीं रोकी और उसे उतरने नहीं दिया.

आरोप है कि जब बस गजियापुर बंधे के पास पहुंची तो कंडक्टर अमन उर्फ कलुवा ने पीड़िता को बस से नीचे खींच कर दुष्कर्म किया. इस बीच पीड़िता के शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए और स्टाफ बस लेकर भाग निकले. ये आरोपी आजमगढ़ के कम्हरिया थाना का रहने वाला है.

ग्रामीणों ने पीड़िता को चौकी दुबारी पहुंचाया, जहां पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा और बस के कंडक्टर, चालक समेत चार आरोपियों को गाजीपुर और आजमगढ़ में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
Varanasi News: वाराणसी में मल्टीलेवल मार्केटिंग गिरोह का भंडाफोड़, 300 युवाओं को बंधक बनाकर ठगी का आरोप
वाराणसी में मल्टीलेवल मार्केटिंग गिरोह का भंडाफोड़, 300 युवाओं को बंधक बनाकर ठगी का आरोप
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप
'घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद', जनता दर्शन में आए लोगों से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद', जनता दर्शन में आए लोगों से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget