एक्सप्लोरर

नोएडा: शराब पीने का आदी था दामाद, ससुराल में हो गई हत्या

पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद आगरा निवासी राहुल की शादी नेहा (काल्पनिक नाम) से हुई थी. राहुल (काल्पनिक नाम) शराब पीने का आदी था और वह आए दिन पत्नी से मारपीट करता था.

नोएडा: नोएडा में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां हबीबपुर गांव स्थित अपनी ससुराल पहुंचे एक युवक की हत्या कर दी गई और शव झाड़ियों में फेंक दिया गया. ये मामला थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र का है. पुलिस ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद आगरा निवासी राहुल की शादी नेहा (काल्पनिक नाम) से हुई थी. राहुल (काल्पनिक नाम) शराब पीने का आदी था और वह आए दिन पत्नी से मारपीट करता था.

उन्होंने बताया कि नेहा अपना ससुराल छोड़कर ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर गांव में रहने वाले अपने माता-पिता के पास आ गई. दो दिन पहले राहुल आगरा से हबीबपुर गांव पहुंचा. उसने अपनी पत्नी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया. जब बीच-बचाव में उसके साले आए तो उसने अपने 18 वर्षीय साले का गला पकड़कर दबा दिया जिससे उसकी सांस रुक गई.

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसके सालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया. उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर रॉबिन का लहूलुहान शव हबीबपुर गांव के पास झाड़ियों में मिला. पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि राहुल के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह बात साफ हो पाएगी कि राहुल की मौत कैसे हुई.

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी नेहा और उसके सालों धर्मेंद्र, महेश, रंजीत को नामित करते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget