एक्सप्लोरर

गोंडा: छेड़खानी की शिकायत करने गए पिता को आरोपियों ने पीटा, मौत

पुलिस के अनुसार बेटी के बताने पर पिता जब आरोपी के घर गया तो विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने भार्इयों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी. जिसके बाद वो वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. गंभीर हालत में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई.

गोंडा: गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित छेड़खानी की शिकायत लेकर आरोपियों के घर गए पीड़िता के पिता की पिटाई से मौत हो गयी. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से दो दिन पूर्व शौच जाते समय दूसरे समुदाय के एक युवक ने छेड़खानी की थी.

पुलिस के अनुसार बेटी के बताने पर पिता जब आरोपी के घर गया तो विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने भार्इयों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी. जिसके बाद वो वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. गंभीर हालत में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई. व्यक्ति की मौत की खबर गांव में पहुंची तो तनाव फैल गया.

पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन अभियुक्तों शाह मोहम्मद, दोस्त मोहम्मद और यार मोहम्मद के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार की देर शाम भारती पुलिस बंदोबस्त में भारी पुलिस बल के साथ अंतिम संस्कार करवा दिया.

पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण चंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व में दर्ज मामले में हत्या की धारा जोड़कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर छापेमारी शुरू कर दी गई है. गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिक पुलिस के अलावा दो प्लाटून पीएसी एवं महिला आरक्षी तैनात हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget