एक्सप्लोरर

बाराबंकी: युवक ने अपनी गर्दन काट, देवी को चढ़ा दी खुद की बलि

मृतक के पिता ने बताया कि मृतक अनिरुद्ध यादव बीते एक साल से देवी मंदिर में पूजा करने के लिए आता था और एक साल तक उसने अनाज का एक दाना भी नहीं छुआ था, वो व्रत रहता था. उन्होंने बताया कि एक साल व्रत रहने के बाद उसने गांव में भंडारा भी कराया था.

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां अंधविश्वास में एक युवक ने खुद अपनी गर्दन काटकर बलि चढ़ा दी. मंदिर में युवक द्वारा खुद अपनी बलि देने का डरावना नजारा कुछ लोगों ने अपनी आंखों से देखा, जिसके बाद इलाके में समसनी फैल गई.

ये मामला बाराबंकी जिले के कोटवाधाम का है जहां अनिरुद्ध यादव नाम के युवक ने अपनी बलि चढ़ा दी. अनिरुद्ध यादव मंदिर पर अपनी गर्दन काट ली, जिसके बाद वहीं उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई. अनिरुद्ध यादव दरियाबाद थाना क्षेत्र में उड़वा गांव का रहने वाला था.

मृतक के पिता ने बताया कि मृतक अनिरुद्ध यादव बीते एक साल से देवी मंदिर में पूजा करने के लिए आता था और एक साल तक उसने अनाज का एक दाना भी नहीं छुआ था, वो व्रत रहता था. उन्होंने बताया कि एक साल व्रत रहने के बाद उसने गांव में भंडारा भी कराया था. पिता ने बताया कि सोमवार को वह मंदिर आया और अपनी गर्दन काट ली. गर्दन काटने के बाद जब वह तड़प-तड़पकर चिल्लाने लगा तो मेंदिर के बाबा और दूसरे लोगों ने उसे देखा. फिर वह लोग उसे उठाकर मंदिर के बाहर लाए.

बाराबंकी: युवक ने अपनी गर्दन काट, देवी को चढ़ा दी खुद की बलि

ग्रामीणों का कहना है कि अनिरुद्ध यादव काफी आस्थावान व्यक्ति था और सुबह 4 बजे ही मंदिर आकर पूजा-पाठ में डूब जाता था. इस घटना का खुलासा तब हुआ जब रोजाना की तरह ग्रामीण मंदिर आए. उन लोगों ने देखा कि अनिरुद्ध के गर्दन कटी हुई थी और वह तड़प रहा था. यह नज़ारा देख कर पूरे गांव में कोहराम मच गया.

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह जानकारी मिली की 18-19 साल के अनिरुद्ध यादव नाम के एक लड़के ने अपनी गर्दन काटकर मंदिर में बलि दे दी, लड़का बीए की पढ़ाई कर रहा था. जानकारी के मुताबिक लड़का रोज मंदिर में पूजा करने के लिए जाया करता था. एसपी ने बताया कि लोगों ने उसे बलि देते हुए देखा साथ ही वहीं पर हथियार भी बरामद हुआ है.

वीपी श्रीवास्तव के मुताबिक गांव वाले लड़के के पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हैं. इसलिए मैंने एडिश्नल एसपी को मौके पर भेजा है, जिससे वह पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो जाएं. उन्होंने बताया कि अगर गांव वाले नहीं मानेंगे तो शव का पंचनामा करवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आपको जानकर हैरानी होगी कि आज 21वीं सदी में भी तंत्र-मंत्र और बलि जैसे अंधविश्वास के काम बदस्तूर जारी हैं. बीते दिनों बाराबंकी जिले के ही रामनगर थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया था, जहां तांत्रिक के कहने पर 24 उंगलियों वाले लड़के की उसके ही रिश्तेदार बलि चढ़ाना चाहते थे. हालांकि समय पर पुलिस की कार्रवाई से उसकी जान तो बचा ली गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget