एक्सप्लोरर

बांदा: थाने में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लाल भरत कुमार पाल ने कहा कि दो-तीन पहले अमली कौर गांव भगदरा डेरा में बबलू सिंह (37) और निषाद बिरादरी के बीच बिजली टांसफॉर्मर में कटिया लगाने को लेकर मारपीट और पत्थरबाजी की घटना हुई थी. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराया था.

बांदा: यूपी के बांदा में थाने के अंदर मारपीट के एक मामले में सुलह समझौते के लिए बुलाये गए युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने को घेरकर जमकर बवाल काटा. मृतक के परिजनों ने पुलिस पर दूसरे पक्ष के साथ मिलकर युवक की हत्या कराये जाने का आरोप लगाया है. फिलहाल एसपी सहित जनपद के आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं,स्थिति अभी तनावपूर्ण बनी हुई है. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लाल भरत कुमार पाल ने कहा कि दो-तीन पहले अमली कौर गांव भगदरा डेरा में बबलू सिंह (37) और निषाद बिरादरी के बीच बिजली टांसफॉर्मर में कटिया लगाने को लेकर मारपीट और पत्थरबाजी की घटना हुई थी. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराया था. बिजली के कनेक्शन को लेकर दो दिन पहले झगड़ा हुआ था जिसपर पुलिस ने थाने में एनसीआर दर्ज कर दोनों पक्षों को सुलह समझौते के लिए थाने बुलवाया था कोई नतीजा निकल पाता उससे पहले ही शौचालय के अन्दर यह घटना घट गई. घटना की जैसे ही लोंगो को जानकारी हुई तो आक्रोश में आकर लोगों ने थाने का घेराव कर बवाल काटना शुरू कर दिया. मृतक के पिता रामआसरे सिंह ने आरोप लगाया है कि "मेरे लड़के को विपक्षियों के साथ मिलकर फांसी पर लटका दिया गया, मेरा बेटा पीड़ित था और उसे पुलिस ने थाने के अंदर लॉकअप में रखा था और दूसरी पार्टी को बाहर बैठाए थे. इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक एस. आनंद का कहना है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है जिसमें एक युवक ने थाने के अंदर फांसी लगा ली. अस्पताल ले जाने पर फांसी लगाने वाले बबलू (40) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मारपीट की घटना पर परसों एक एनसीआर दर्ज था उसी सिलसिले में वह यहां बुलाया गया था, अब जैसी भी तहरीर मिलेगी वैसी कार्रवाई की जाएगी. मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को हम नियंत्रित करने में लगे हैं, पुलिस बल पर हमले जैसी कोई घटना नहीं घटी. वहीं डॉक्टर का कहना है कि जब युवक को अस्पताल लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
सीएम योगी की नई पहल, यमुना किनारे बनेगा 3.46 करोड़ का ग्रीन पार्क
सीएम योगी की नई पहल, यमुना किनारे बनेगा 3.46 करोड़ का ग्रीन पार्क

वीडियोज

Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget