एक्सप्लोरर

कानपुर: छात्रा ने दीवार पर लिखा, आई-लव-यू ममा एंड पापा और लगा ली फांसी

मृतका के भाई ने बताया कि आकांक्षा एसएससी और बैंक की तैयारी वर्षो से कर रही थी. लेकिन उसको सफलता नहीं मिल रही थी उसके साथ की कई लड़कियों का सलेक्शन हो चुका है लेकिन वो क्वालीफाई नहीं कर पा रही थी. जिसकी वजह से वो परेशान रहती थी.

कानपुर: कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां बैंक की तैयारी कर रही छात्रा ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली. घर पहुंची मां की जब नजर जब फंदे से झूलते बेटी पर तो वो चीखते हुए बेहोश होकर गिर पड़ीं. छात्रा को जब फंदे से उतारा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी. सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. छात्रा ने दीवार पर लिखा आई लव यू मम्मा एंड पापा लव यू ब्रो.

बर्रा थाना क्षेत्र स्थित आजाद कुटिया में रहने वाले राजेंद्र गुप्ता का स्वीट हाउस है. परिवार में पत्नी पूनम बड़ा बेटा आशू और बेटी आकांक्षा के साथ रहते हैं. गुरुवार को पूनम बेटे आशू के साथ नौबस्ता में रहने वाली बहन शांति के घर गयी थी. आकांक्षा घर पर अकेली थी, जब मां बेटे घर वापस लौटे तो आकांक्षा का शव उसके कमरे में फंदे से झूल रहा था. दरवाजा तोड़ कर छात्रा के शव को बाहर निकाला गया. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

आकांक्षा ने सुसाइड करने से पहले एक बड़ा ही मार्मिक सुसाइड नोट दीवार पर लिखा है . छात्रा ने दीवार पर लिखा "मम्मा एंड पापा मै बहुत परेशान हो चुकी हूं अपनी लाइफ से मुझे घर में ऐसे बैठा नहीं जा रहा है, अनएमप्लॉएड होने की वजह से लोगों के ताने अब मुझे बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं ,लव यू मम्मा-पापा एंड लव यू ब्रो ,योर डॉटर.

मृतका के भाई ने बताया कि आकांक्षा एसएससी और बैंक की तैयारी वर्षो से कर रही थी. लेकिन उसको सफलता नहीं मिल रही थी उसके साथ की कई लड़कियों का सलेक्शन हो चुका है लेकिन वो क्वालीफाई नहीं कर पा रही थी. जिसकी वजह से वो परेशान रहती थी, सभी ने उसे बहुत समझाने का प्रयास किया. पापा भी उसे सबसे ज्यादा प्यार करते थे वो अक्सर उसे समझाते थे कोई बात नहीं और अच्छी तरह से तैयारी करो. हो सकता है कि तुम्हारे भविष्य में इससे भी कुछ अच्छा होने वाला हो. वो इतनी समझदार थी की सभी लोग बहन से सलाह लेने के लिए आते थे. इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो सुसाइड कर लेगी.

बर्रा इन्स्पेक्टर रवि श्रीवास्तव के मुताबिक एक युवती ने सुसाईड किया है. सुसाईड की वजह भी उसने दीवार में लिखा है, उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget