एक्सप्लोरर

महराजगंज: रेप के बाद छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, गिड़गिड़ाती रही पीड़िता पर नहीं पसीजा दरिंदों का दिल

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह एक लड़की और उसका साथी लड़कों से वीडियो न बनाने की भीख मांगता दिख रहा है, लेकिन इन युवकों पर इसका कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है. लड़की का साथी युवकों के पैर भी पकड़ रहा है पर वो अपनी जिद पर अड़े हुए हैैं.

महराजगंज: उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस बार सीएम योगी के गृह जनपद गोरखपुर के बगल के जनपद महराजगंज में दुष्कर्म के बाद छेड़खानी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में स्कूल ड्रेस पहनी एक स्कूली छात्रा के साथ कुछ लड़के छेड़छाड़ कर रहे हैं. मामला हफ्ते भर पहले का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार पीड़िता गांव के ही अपने एक जानने वाले के साथ घूमने गई थी तभी उसका साथी अपने जानने वाले दो लड़कों को अपने साथ ले गया. परिवार का आरोप है कि रास्ते में मौका पाकर वो लड़के पीड़िता को जंगल में ले गए. तीनों में से एक लड़का पीड़िता के साथ जबरजस्ती करने लगा और झाड़ियों ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़की चिल्लाने लगी कि तभी चिल्लाने की आवाज सुनकर आधा दर्जन की संख्या में युवक वहां आ गए और लड़का-लड़की को पकड़ लिया. बीच में मौका पाकर युवक के साथ आए उसके साथी वहां से फरार गए और वहां आए लड़के वीडियो बनाकर लड़का-लड़की से सौदेबाजी करने लगे. वहां आए युवकों ने पहले तो लड़की और लड़के के सारे पैसे ले लिए और बाद में और पैसे की बात कहकर उन्हें छोड़ दिया. हफ्ते भर बीत जाने के बाद पैसा न मिलने पर उन युवकों ने वीडियो वायरल कर दिया. वायरल वीडियो पीड़िता के परिजनों तक पहुचीं, जिसके बाद सारा मामला सामने आया. पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है. वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह एक लड़की और उसका साथी लड़कों से वीडियो न बनाने की भीख मांगता दिख रहा है, लेकिन इन युवकों पर इसका कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है. लड़की का साथी युवकों के पैर भी पकड़ रहा है पर वो अपनी जिद पर अड़े हुए हैैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget