एक्सप्लोरर

वाराणसी: बच्चों को छोड़ मायके गई थी मां, अगले दिन मिला बेटी का खून से लथपथ निर्वस्त्र शव

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं. क्राइम ब्रांच की टीम को भी तफ्तीश के लिए बुलाया गया है. पुलिस ने गांव और आसपास के कुछ लोगों से पूछताछ की है.

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की एक बच्ची का गला रेता, खून से लथपथ निर्वस्त्र शव कमरे में पड़ा मिला. बच्ची के शव को देखकर उसकी मां बेहोश हो गई. पड़ोसियों ने शव देखकर स्थिति को भांपा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू की.

बच्ची के निर्वस्त्र शव और घटनास्थल के पास ही देशी शराब की शीशी और एक हंसिया बरामद होने पर मृतका के साथ रेप की आशंका जताई जा रही है.

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मोहनसराय-अदलपुर मार्ग पर जाम लगा दिया. घटना की सूचना के बाद वाराणसी के डीएम सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खत्म कराया.

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला बुधवार को अपने मायके गई हुई थी. घर पर उसके दो बेटे और एक 12 साल की बेटी थी. बुधवार रात बड़ा लड़का छत पर सोने चला गया और छोटा बेटा व बेटी आगंन में बारहर चारपाई पर सोए थे.

गुरुवार सुबह जब महिला वापस आई तो उसने कमरे में बेटी का निर्वस्त्र और खून से लथपथ गला रेता शव देखा. वह चीखते हुए बेहोश हो गई. उसकी आवाज सुनकर आए बच्चों व पड़ोसियों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी. वारदात की जानकारी पाकर डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. उधर, मृतका के बड़े भाई ने बताया कि बुधवार की रात वो छत पर सोने चला गया और छोटा भाई-बहन बाहर चारपाई पर सोए थे. रात तीन बजे के लगभग उसे लगा कि बहन रो रही है. इस पर उसने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो वह दोबारा सो गया.

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं. क्राइम ब्रांच की टीम को भी तफ्तीश के लिए बुलाया गया है. पुलिस ने गांव और आसपास के कुछ लोगों से पूछताछ की है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP नेताओं से मुलाकात के पहले गृह मंत्री अमित शाह के घर अहम बैठक, ये मंत्री हुए शामिल
Live: CJP नेताओं से मुलाकात के पहले गृह मंत्री अमित शाह के घर अहम बैठक, ये मंत्री हुए शामिल
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आज लिक्विड पर रहेंगे लेकिन...
सोनम के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आज लिक्विड पर रहेंगे लेकिन...
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
Siddharthnagar News: यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget