एक्सप्लोरर

मथुरा में लिफ्ट देकर लूटने वाला गिरोह पकड़ा गया, पांच बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों को लिफ्ट देने के बहाने लूटने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को दबोच कर उनसे करीब डेढ़ लाख रुपए बरामद किए हैं.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों को लिफ्ट देने के बहाने लूटने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को दबोच कर उनसे करीब डेढ़ लाख रुपए बरामद किए हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया,"मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बीती रात थाना वृन्दावन क्षेत्र की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी जैंत के अंतर्गत सन सिटी के गेट के निकट से सफारी गाड़ी में सवार पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वे लोग पांच अगस्त को भरतपुर मोड़ के निकट एक व्यक्ति को आगरा जाने के लिए लिफ्ट देने के बहाने लूट चुके हैं." उन्होंने पुलिस को बताया कि उससे 1 लाख 17 हजार रुपए नकद एवं 25 हजार रुपए उसके एटीएम कार्ड से निकाले गए थे. उस व्यक्ति से उन्होंने 2 मोबाइल फोन भी छीन लिए थे तथा उसे सन सिटी के पास ही उतार कर फरार हो गए थे. मथुरा जिले की खबरों के लिए क्लिक करें एसएसपी ने बताया,"इस गिरोह के लोगों ने इससे पूर्व पिछले साल नवम्बर में रिफाइनरी के निकट से एक अन्य सवारी को बैठाकर उससे 1 लाख 72 हजार व मोबाइल फोन; एक अन्य से इसी वर्ष 20 मार्च को स्कूटी व मोबाइल फोन तथा बाजना पुल के समीप से एक व्यक्ति के 1 लाख रुपए झटक लिए तथा दो अन्य घटनाओं को भी इसी प्रकार अंजाम दिया था." आरोपियों की पहचान शिव कुमार पुत्र उमेश चन्द, दीपक वर्मा पुत्र श्रीनिवास वर्मा, निवासी ब्रह्मपुरी थाना उस्मानपुर नई दिल्ली; आनन्द वर्मा पुत्र उमेश वर्मा निवासी आदर्श नगर, थाना रामपुरा, जिला रेवाड़ी (हरियाणा); सुरेन्द्र व उसका भाई मोहन पुत्रगण मुन्शीराम निवासी कुजौता थाना कोटपुतली, जिला जयपुर (राजस्थान) शामिल हैं. इन सभी के खिलाफ इनके इलाकों में तथा मथुरा जनपद में लूट, चोरी, मारपीट व हत्या के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज हैं. जामा तलाशी में आरोपियों के पास से दो तमंचे तथा कारतूस भी बरामद किये गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget