एक्सप्लोरर

योगी सरकार ने 30 दिन में 5वीं बार किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 IPS अफसरों का हुआ तबादला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने आज एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए आईजी, डीआईजी और एडीजी लेवल के 38 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं. इसमें लखनऊ, बरेली, आगरा और वाराणसी जोन के आईजी समेत करीब दर्जनभर पुलिस महानिरीक्षक को अलग-अलग जिलों में अलग-अलग पदों पर तैनात किया गया है. आपको बता दें कि पिछले एक महीने में प्रशासनिक स्तर पर यूपी सरकार ने ये पांचवां बड़ा फेरबदल किया है.

यूपी में 39 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में भारी फेरबदल करते हुए आज 39 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये. एडीजी स्तर के अधिकारियों को वाराणसी, लखनउ, मेरठ, आगरा और बरेली जोन का प्रभारी बनाया गया. गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि एडीजी (अपर पुलिस महानिदेशक) प्रशिक्षण विश्वजीत महापात्र को वाराणसी भेजा गया है. मुरादाबाद स्थित पुलिस अकादमी के एडीजी आनंद कुमार को मेरठ, एडजी मेरठ को आगरा, एडीजी मुरादाबाद बृजराज मीणा को बरेली भेजा गया है. एडीजी अपराध अभय कुमार प्रसाद को एडीजी लखनउ जोन बनाया गया है.

प्रवक्ता ने बताया कि एडीजी स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के लंबे अनुभव का लाभ महत्वपूर्ण जोनों में लेने के उद्देश्य से ये तबादले किये गये. उन्होंने बताया कि आगरा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुजीत पाण्डेय को आईजी प्रशासन, लखनऊ बनाया गया है. एसटीएफ आईजी राम कुमार को आईजी मेरठ, आईटी सुरखा एम अशोक जैन को आईजी आगरा रेंज, आईजी पीएसी लखनउ एस के भगत को आईजी बरेली बनाया गया है.

प्रवक्ता ने बताया कि आईजी खाद्य प्रकोष्ठ जय नारायण सिंह को आईजी लखनउ बनाया गया है. आईजी पीएसी पूर्वी जोन आलोक सिंह को आईजी कानपुर रेंज और आईजी खुफिया राजेश कुमार श्रीवास्तव को आईजी फैजाबाद बनाया गया है. उन्होंने बताया कि सरकार ने बस्ती, सहारनपुर और वाराणसी में नये पुलिस उप महानिरीक्षकों की तैनाती भी की है.

3 मई को हुआ था 25 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर

आपको बता दें कि 3 मई को यूपी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए थे. इसमें मथुरा, बरेली, आगरा और वाराणसी समेत 13 जिलों के करीब दर्जनभर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट को अलग-अलग जिलों में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात किया गया था. तो वहीं कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों का भी तबादला किया गया था.

26 अप्रैल को 84 IAS और 54 IPS अफसरों का ट्रांसफर

इससे पहले 26 अप्रैल को यूपी की योगी सरकार ने प्रशासनिक अमले में भारी फेरबदल करते हुए दर्जनों आईएएस अफसरों के तबादले किए थे. योगीराज में ये सबसे बड़ा फेरबदल था. जिसमें 84 IAS और 54 IPS अफसरों का ट्रांसफर किया गया था. इसके साथ ही 9 PCS अधिकारियों का भी तबादला हुआ था. दिलचस्प ये कि समाजवादी पार्टी के गढ़ में जमे अफसरों को हटाया गया था.

12 और 18 अप्रैल को भी हुआ था बड़ा फेरबदल

आपको बता दें कि पिछले महीने 12 और 18 अप्रैल को भी योगी सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया था. 18 अप्रैल को हुए फेरबदल में 41 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया था. तो वहीं 12 अप्रैल को 20 सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था जबकि मुख्यमंत्री के प्रमुख सूचना सचिव नवनीत सहगल और नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन रमा रमण हटा दिए गए थे.

यहां देखें पूरी लिस्ट :-

IPS

योगी सरकार ने 30 दिन में 5वीं बार किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 IPS अफसरों का हुआ तबादला

योगी सरकार ने 30 दिन में 5वीं बार किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 IPS अफसरों का हुआ तबादला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget