एक्सप्लोरर

महिला को दो मासूम बेटियों के साथ जिंदा जलाया, लोहे के संदूक में मिली लाशें

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद कौशांबी में एक महिला और उसकी दो बेटियों को ज़िंदा जला देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. तीनों की लाशें घर में रखे लोहे के संदूक में पाई गई हैं.

कौशांबी: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद कौशांबी में एक महिला और उसकी दो बेटियों को ज़िंदा जला देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. तीनों की लाशें घर में रखे लोहे के संदूक में पाई गई हैं. महिला और उसकी दो मासूम बेटियों का क़त्ल किसने और क्यों किया, फिलहाल यह साफ़ नहीं हो सका है. पुलिस ने शक के आधार पर महिला के पति और उसके ससुर को हिरासत में ले लिया है.

आशंका जताई जा रही है कि दहेज़ की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने ही तीनों को ज़िंदा जला दिया और यह बात किसी को पता न चले, इसलिए लाश को लोहे के बॉक्स में छिपा दिया. हालांकि पत्नी और दोनों बेटियों की लाश घर में रखे बॉक्स में मिलने की खबर पति ने ही पुलिस को दी. इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह कई एंगल पर छानबीन कर रही है और जल्द ही ट्रिपल मर्डर केस का वर्कआउट कर दिया जाएगा.

वैसे महिला के मायके वालों के बयान के आधार पर पुलिस पति को ही मुख्य आरोपी मान रही है. वारदात से एक दिन पहले भी दहेज़ को लेकर पति - पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. महिला ने फोन पर अपनी मां को झगडे की बात बताई भी थी.

यह सनसनीखेज वारदात कौशांबी जिले के सराय अकिल इलाके के तिल्हापुर गांव की है. सोमवार को गांव में राजू नाम के शख्स ने फोन कर पुलिस को खबर दी कि उसकी पत्नी व दो बेटियों की लाश घर में रखे लोहे के बॉक्स में पडी हुई है. तीनों का शरीर जला हुआ है. हैरत की बात यह है कि बॉक्स बाहर से बंद था और उसमे रखे कपडे व लिहाफ पूरी तरह सही थे यानी वह जले नहीं थे.

इससे साफ़ था कि तीनों को कहीं और जलाया गया है और मौत की नींद सोने के बाद इनके शवों को बॉक्स में छिपाया गया था. राजू की शादी पड़ोस के दूसरे गांव की रहने वाली अमरावती के साथ तकरीबन पांच साल पहले हुई थी. अमरावती के साथ ही उसकी दोनों बेटियों तीन साल की नैना और एक साल की सुनैना की लाश जिसने भी देखी, उसके रोंगटे खड़े हो गए.

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे चीरघर भेज दिया है. शक के आधार पर महिला अमरावती के पति राजू और ससुर बबलू को हिरासत में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा. दिल दहला देने वाली इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
बीजेपी का कांग्रेस सरकार पर हमला, आज शिमला में करेंगे प्रदर्शन
बीजेपी का कांग्रेस सरकार पर हमला, आज शिमला में करेंगे प्रदर्शन
महाराष्ट्र में मेट्रो मिटाएगी मीलों की दूरी, 300km से ज्यादा नए रूट होंगे शुरू
महाराष्ट्र में मेट्रो मिटाएगी मीलों की दूरी, 300km से ज्यादा नए रूट होंगे शुरू

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget