एक्सप्लोरर

समूची दुनिया आज देखेगी कुंभ मेले की भव्यता व दिव्यता, आएंगे 198 देशों के प्रतिनिधि

198 देशों के प्रतिनिधि आज कुंभ मेले में पहुंच रहे हैं. ये लोग कुंभ के आयोजन को देख कर इस पर अध्ययन भी करेंगे. इन लोगों के साथ विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह भी होंगे.

प्रयागराज: संगम के शहर प्रयागराज में लगे दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन कुंभ मेले की भव्यता और दिव्यता से आज समूची दुनिया रूबरू होगी. दुनिया के 198 देशों के प्रतिनिधि आज कुंभ मेले के आयोजन को करीब से देखेंगे और इस पर अध्ययन भी करेंगे.

तकरीबन दो सौ देशों के यह प्रतिनिधि मोदी सरकार के विशेष बुलावे पर यहां आ रहे है. इन विदेशी मेहमानों को विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह दो विशेष विमानों से लेकर प्रयागराज आएंगे. विदेशी मेहमान करीब सात घंटे तक यहां रहकर देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को करीब से देखेंगे.

वह इस बात को भी जानने की कोशिश करेंगे कि बिना किसी बुलावे या निमंत्रण के कैसे लोग तमाम मुश्किलों को झेलते हुए आस्था की डुबकी लगाने के लिए चले आते हैं. दुनिया के तकरीबन हरेक देशों के यह प्रतिनिधि करोड़ों की भीड़ को बिना किसी दुर्घटना या हादसे के सुरक्षित वापस भेजे जाने के मैनेजमेंट को भी समझेंगे.

प्रयागराज: कुंभ मेले से आकर्षित होकर सिंगापुर के डॉक्टरों ने लगाया मेडिकल कैंप

भारतीय संस्कृति में रूचि रखने वाले और इसके जानकार इन डेलीगेट्स का चयन सबंधित देशों के राजदूतों ने ही किया है. डेलीगेट्स 22 फरवरी की सुबह करीब साढ़े नौ बजे दो चार्टर्ड प्लेन से पहुंचेंगे. इनमें एक प्लेन 70 सीटर होगा जबकि दूसरा 180 सीटर.

विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह इन डेलीगेट्स को लेकर आएंगे और उनके साथ अलग-अलग विभागों के करीब 40 अधिकारी भी होंगे. एडीएम कुम्भ मेला दिलीप कुमार त्रिगुणायत के मुताबिक हर देश का एक डेलीगेट इस टूर में होगा. जिसका चयन संबंधित देश के दूतावास और उच्चायुक्तालय के माध्यम से हुआ है.

Kumbh Mela 2019: अभी तक 20 करोड़ से अधिक लोगों ने किया कुंभ स्नान

चयन में इस बात का ध्यान रखा गया है कि, डेलीगेट को भारतीय संस्कृति की समझ और रूचि हो. दिनभर कुम्भ क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद डेलीगेट्स विशेष विमान से शाम करीब साढ़े चार बजे नई दिल्ली वापस चले जाएंगे. भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की देखरेख में टीम कुम्भ का भ्रमण करेगी.

एडीएम के मुताबिक विदेशी मेहमानों को कुम्भ दिखाने की तैयारी पूरी कर ली गई है. मेहमानों के स्वागत के लिए बम्हरौली एयरपोर्ट से संगम नोज तक स्कूली बच्चे रहेंगे. सभी का स्वागत करने के लिए सुस्वागतम की तख्तियां बच्चों के हाथ में होगी. इसके साथ ही संगम नोज पर गंगा पूजन और आरती भी करवाई जाएगी. डेलीगेट्स विश्व सहभागिता स्थल के साथ ही अक्षयवट, सरस्वती कूप और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन करने जाएंगे.

Kumbh Mela 2019: कुंभ के बाद भी संगम से नहीं लौटेगा कोई भूखा, शुरू हुई अनोखी सेवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget