एक्सप्लोरर

यूपी: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार भाईयों समेत 10 लोगों की मौत

यूपी की सड़कें जानलेवा होती जा रही हैं. दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई है. एक दुर्घटना में 4 भाईयों की मौत हो गई जबकि एक अन्य हादसे में 6 लोगों को जान गंवानी पड़ी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्राली पर सवार चार भाइयों की मौत हो गई. मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तितावी थाना क्षेत्र के छतेले गांव के रहने वाले चार भाई सुबह अपने धान का पुआल बेच कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार हो अपने गांव छतेले वापस लौट रहे थे. फुगाना थाना क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चारों की मौत हो गई है.

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची डायल 100 की पुलिस चारों भाइयों को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एसएसपी ने कहा कि टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए हैं. ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और उसके चालक की तलाश की जा रही है.

संभल में रोडवेज बस और बोलेरो की भिड़ंत, 6 की मौत

संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में नरौरा गांव के पास शुक्रवार की सुबह रोडवेज बस और बोलेरो जीप की सीधी भिड़ंत में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में मरे सभी लोग और घायलों का संबंध अलीगढ़ जिले से है. वे बोलेरो से नैनीताल जा रहे थे.

संभल के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि अलीगढ़ जिले के रहने वाले 19 लोग एक बोलेरो जीप में सवार होकर नैनीताल जा रहे थे. गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के नरौरा गांव के पास सुबह करीब छह बजे एक गाड़ी को ओवरटेक कर आगे निकली बोलेरो की सामने से आ रही राज्य सड़क परिवहन (रोडवेज) की बस से सीधी भिड़ंत हो गई.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बोलेरो सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी घायलों को मुरादाबाद की सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है. उन्होंने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान हो गई है. सभी शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget