एक्सप्लोरर

राज की बात: किसान आंदोलन से बदली बीजेपी की बंगाल में चुनावी रणनीति, इन राज्यों के दिग्गजों ने बनायी दूरी

बंगाल विजय में पूरी ताकत से लगी भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव लड़ने के फार्मूले में आमूल-चूल परिवर्तन किए हैं. बीजेपी अपनी ताकत झोंक कर चुनाव लड़ेगी लेकिन इसका हिस्सा पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं को नहीं बनाया जाएगा.

शतरंज और सियासत की बिसात में कोई खास फर्क नहीं होता. जैसे शतरंज की बिसात पर चाल चलने से पहले आगे और पीछे देखने की जरूरत होती है. तिरछी और ढाई चालों पर भी नजर रखनी होती है और बादशाह को शह से भी बचाना होता है. शतरंज के बिसात की यही बारीकियां बंगाल के सियासी रण में आजमाई जा रही हैं.

राज की बात ये है कि बंगाल विजय में पूरी ताकत से लगी भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव लड़ने के फार्मूले में आमूल-चूल परिवर्तन किए हैं. दरअसल किसी भी राज्य में चुनाव हो तो बीजेपी के सभी राज्यों के दिग्गजों को उस चुनाव में उतारा जाता है. ब्लॉक और पंचायत के स्तर पर दिग्गज मोर्चा सभालते हैं और पार्टी को मजबूत करने का जतन किया जाता है. लेकिन राज की बात ये है कि किसान आंदोलन के बाद बदलते सियासी समीकरणों के बीच बीजेपी ने अपनी चुनावी रणनीति की धुरी के एलाइनमेंट को थोड़ा चेंज किया है. राज की बात ये है कि बंगाल चुनाव में पूरी बीजेपी अपनी ताकत झोंक कर लड़ेगी लेकिन इस अभियान का हिस्सा पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं को नहीं बनाया जाएगा.

नेताओं को बंगाल भेजना पार्टी के लिए भारी भी पड़ सकता है

अब सवाल ये है कि आखिर ये फैसला बीजेपी आलाकमान ने क्यों लिया है. तो आपको समझाते हैं. दरअसल जिन नेताओं को बंगाल के कैंपेन में न भेजने का फैसला किया गया है वो उन क्षेत्रों के हैं जहां पर किसान आंदोलन का असर सबसे ज्यादा है. इन क्षेत्रों में पार्टी आलाकमान में किसानों को साधने की जिम्मेदारी अपने-अपने नेताओं को सौंप रखी है. ये तो हुई साधारण सी बात लेकिन इन नेताओं को बंगाल न भेजने के पीछे जो अहम राज की बात है वो हम आपको बताते हैं. राज की बात ये है कि पंजाब हरियाणा और पश्चिमी यूपी की सियासी परिस्थितियां ऐसी है कि यहां के नेताओं को बंगाल भेजना पार्टी के लिए भारी भी पड़ सकता है. वो कैसे ये भी आपको समझाते हैं.

सबसे पहले बात पंजाब की करते हैं. दरअसल राज की बात ये है कि पंजाब में अकाली दल के बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं. जानकारी के मुताबिक चंद बड़े बीजेपी नेताओं को तोड़कर अपने पाले में करने की कोशिश कांग्रेस और अकाली दल की तरफ से जारी रहती है ऐसे में बीजेपी के सामने खतरा ये है कि अगर बड़े नेतओं को बंगाल में लगा दिया गया तो कहीं जमीनी स्तर पर तोड़फोड़ से पार्टी को नुकसान न हो जाए. कहीं ऐसा न हो कि कुछ नाममात्र के जुझारू नेतओं को भी पंजाब में बीजेपी खो दे.

थोड़ी सी चूक मिशन 2022 पर भारी पड़ सकती है

हालात हरियाणा में भी ऐसे ही हैं. तोड़फोड़ वाली राजनीति की गुंजाइश की तलाश वहां भी जारी है ऐसे में हरियाणा के नेताओं को किसानों पर ही फोकस करने को कहा गया है और बात पश्चिमी उत्तर प्रदेश की करें तो यहां के जाट नेताओं के साथ बीजेपी आलाकमान ने बैठक की और किसानों को समझाने की जिम्मेदारी दी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मामला इसलिए संवेदनशील है क्योंकि अगले ही साल यूपी में चुनाव हैं और थोड़ी सी चूक मिशन 2022 पर भारी पड़ सकती है.

यही वजह है कि बीजेपी के रणबांकुरे बंगाल में मोर्चा संभालेंगे लेकिन पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी के नेतओं को पंजाब नहीं भेजा जाएगा. इनकी जिम्मेदारी अपने राज्य में जमीन मजबूत करने की है और नाराज किसानों को मानाने की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget