एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Murder: कई गर्लफ्रेंड रखना शूटर प्रियव्रत को पड़ा भारी, जानिए कैसे हुई गिरफ्तारी

प्रियव्रत उर्फ फौजी की चार से 5 गर्लफ्रेंड हैं. इनमें से एक लड़की को प्रियव्रत की दूसरी लड़कियों से दोस्ती का पता चल गया था. जिससे वो प्रियव्रत से बेहद नाराज थी.

Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी प्रियव्रत (Priyavrat) उर्फ फौजी को महिलाओं से दोस्ती करना भारी पड़ गया. आरोपी प्रियव्रत अपनी एक ग्रलफ्रेंड के जरिए ही दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) सूत्रों के मुताबिक एक महीने से भी ज्यादा बीत जाने के बाद भी कई बार बेहद करीब तक पहुचने के बावजूद पुलिस शूटर को गिरफ्तार नही कर पा रही थी. पुलिस ने सभी शूटर्स की पहचान कर ली थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रियव्रत उर्फ फौजी की चार से 5 गर्लफ्रेंड हैं. इनमें से एक लड़की को प्रियव्रत की दूसरी लड़कियों से दोस्ती का पता चल गया था. जिससे वो प्रियव्रत से बेहद नाराज थी. सूत्रों के मुताबिक इसी लडक़ी के मोबाइल सुर्विलांस से पुलिस को प्रियव्रत उर्फ फौजी का अहम सुराग मिला. जिसके बाद पुलिस ने गुजरात से इसे गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रियव्रत उर्फ फौजी ने पूछताछ में ये भी बताया है कि इन्होंने पंजाब पुलिस की वर्दी भी खरीदी हुई थी. इनका ये भी प्लान था कि ये पुलिस कर्मी बनकर मुसेवाला के घर में घुस जाए और उसकी हत्या कर दे. सूत्रों के मुताबिक इनके प्लान पिछले 2 महीने में कई बार बदले. कई बार रैकी की गई. आखिरकार 29 मई को ये वारदात अंजाम देने में कामयाब हो गए.

गिरफ्तार दोनों शूटरों ने किए कई खुलासे

मूसेवाला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार दोनों शूटरों ने कई खुलासे किए है. सभी बदमाशों को हथियारों के तीन सप्लायर के ज़रिए मिलते थे हथियार. जिसमें एक सप्लायर अमेरिका में बैठा जबकि दूसरा यूपी में और तीसरा जेल में बंद है. कपिल पंडित और सचिन भवानी नाम के दो गैंगस्टर ने शूटरों को हरियाणा के हिसार और गुजरात में शेल्टर मुहैया कराया था. जंहा ये शूटर रुके थे. सूत्रों के मुताबिक हथियारों को रखने के लिए बाकायदा एक सेफ हाउस बनाया था. जंहा से ये हथियार रोजाना लेते थे और फिर रखते थे. स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक दोनों शूटर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है. स्पेशल सेल वारदात को अंजाम देने के बाद ये कहां-कहां रुके इनका रुट क्या था ये पता लगाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः-

International Yoga day: पीएम मोदी ने किया योग, बोले- ये जीवन का बना आधार, विश्व के हर कोने में इसकी गूंज

खतरे में महाराष्ट्र सरकार? MLC चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद 2 दर्जन MLA के साथ सूरत पहुंचे उद्धव सरकार के मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget