एक्सप्लोरर

दिल्ली में चौंकाने वाला मामला सामने आया, नाबालिग के अपहरण के आरोप में 5 महीने बाद पति गिरफ्तार, जानिए पूरा केस

17 वर्षीय लड़की परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चली गई थी तो घरवालों ने केस दर्ज करा दिया था. लेकिन लड़की अगले दिन ही घर वापस आ गई थी.

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में लगभग 5 महीने बाद पुलिस ने उस लड़की के पति को ही गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, जब मामला अदालत में पहुंचा तो बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद अदालत ने लड़की के पति को जमानत दे दी. अदालत के समक्ष यह बात सामने आई कि जब लड़की के परिजनों ने उसके अपहरण संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी, तो उसमें किसी का नाम नहीं लिखवाया गया था और न ही लड़की के पति पर किसी प्रकार का कोई शक जताया गया था. 

क्या है पूरा मामला
अधिवक्ता रवि दराल का कहना है कि जनवरी 2021 में शाहबाद डेरी इलाके से लगभग साढ़े 17 वर्षीय एक लड़की अपने घर से बगैर बताए कहीं चली गई. जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने इस संबंध में अपहरण व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया. हालांकि अगले दिन वह लड़की अपने घर लौट आई और उसने परिजनों को बताया कि वह अपनी मां से नाराज होकर अपनी मामी के यहां चली गई थी. 

इसके बाद पुलिस ने लड़की को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उसके 164 के बयान भी दर्ज करवाए. उस बयान में भी लड़की ने यही बात बताई कि वह किसी बात को लेकर अपनी मां से नाराज हो गई थी और इस वजह से वह घर से बगैर बताए अपने मामी के यहां पर चली गई थी. लड़की को उसके घर वालों के साथ भेज दिया गया. 

जनवरी 2021 में ही लड़की के परिजनों ने उसकी शादी एक लड़के से करवा दी. इस घटना के लगभग 5 महीने बाद यानी जून 2021 में पुलिस ने लड़की के पति को ही गिरफ्तार कर लिया. एडवोकेट रवि दराल का कहना है कि हमने अदालत के सामने यह दलील दी कि जिस समय लड़की के घर वालों ने पुलिस में शिकायत दी थी, उस समय यह लड़का भी उनके साथ थाने गया था.

इसके अलावा जब पुलिस में शिकायत लिखवाई गई थी तो न तो किसी का नाम लिखवाया गया था और न ही इस लड़के पर किसी प्रकार का कोई शक जताया गया था. अब 5 महीने बाद पुलिस ने इस मामले में लड़की के पति को क्यों गिरफ्तार कर लिया? यह बात समझ से परे है. अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी है. वकील रवि दराल का यह भी कहना है कि कोर्ट ने पुलिस के प्रति यह बात भी कही कि आप लोगों ने सिर्फ अपनी कागजी कार्रवाई पूरी करने की वजह से इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. 

जब इस विषय पर दिल्ली पुलिस का पक्ष जानना चाहा तो आउटर नॉर्थ जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ऑफ कैमरा कहा कि पुलिस ने यह गिरफ्तारी अपने जांच के आधार पर की है. माननीय अदालत ने जो भी निर्णय लिया है, उस पर हम कोई टिप्पणी नहीं कर सकते.

यह भी पढ़ेंः

पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, सतपाल महाराज और धन सिंह रावत समेत 11 विधायक बने मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन केस: राहुल गांधी पहुंचे थाने, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी पहुंचे थाने, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget