एक्सप्लोरर

'देश में डर का माहौल, संसद में बोलने नहीं दिया जाता...', वीर सावरकर से लेकर संवैधानिक संस्थाओं तक, राहुल ने ऐसे बोला मोदी सरकार पर हमला

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में पिछले 8 वर्षों से डर का माहौल है, नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है. राहुल ने कहा कि शायद बीजेपी के नेता हिंदुस्तान के किसान और युवाओं से बात नहीं करते हैं.

Rahul Gandhi: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' फिलहाल महाराष्ट्र से गुजर रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता करके मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि भारत में पिछले 8 साल से डर का माहौल है, नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है. राहुल ने कहा कि शायद बीजेपी के नेता हिंदुस्तान के किसान और युवाओं से बात नहीं करते हैं. यदि वे करते तो उन्हें पता लगता कि हिंदुस्तान के किसान और युवाओं को सामने का रास्ता नहीं मिल रहा है. बेरोजगारी फैल रही है, महंगाई फैल रही है, किसान को सही दाम नहीं मिल रहा है. इस माहौल के खिलाफ हमने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है. 

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रखा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने तो मीडिया को भी कंट्रोल करके रखा है. उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट में हमें बोलने नहीं दिया जाता. उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा था, इसीलिए हमने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की. रोजगार पर मोदी सरकार को घेरते हुए राहुल ने कहा कि युवा को ये भरोसा नहीं कि उसे रोजगार मिल सकता है, चाहे वो कुछ भी पढ़ ले, किसी भी यूनिवर्सिटी से कोई भी डिग्री ले ले. उन्होंने कहा कि मुझे एक भी युवा ऐसा नहीं मिला जिसने कॉन्फिडेंस से कहा हो कि हां.. मुझे रोजगार मिल जाएगा. 

राहुल ने गिनाई तीन समस्याएं

राहुल ने कहा कि युवा के माता-पिता ने मेहनत करके उसकी शिक्षा के लिए पैसा प्राइवेट इंस्टीट्यूशन को दिया है. एक तरफ वो दिनभर काम करते हैं, दूसरी तरफ महंगाई बढ़ती जा रही है और तीसरी उनके बच्चे के भविष्य का रास्ता बंद है. दूसरी प्रॉब्लम किसानों की है. जो देश को भोजन देता है, उसको कोई सपोर्ट नहीं है. वो बीमा भरता है लेकिन फसल खराब होने पर उसको पैसा नहीं मिलता. उसका कर्ज माफ नहीं होता. तीसरी समस्या- सरकारी अस्पताल नहीं बचे, सरकारी स्कूल नहीं बचे. ये असमानता को बढ़ा रहे हैं. 

बता दें कि राहुल गांधी इस समय पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाल रहे हैं. यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक जाएगी. इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी लोकसभा की 380 सीटों को कवर करने की कोशिश कर रहे हैं. कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा कर्नाटक, तेलंगाना होते हुए अब महाराष्ट्र पहुंच चुकी है. यात्रा का अगला पड़ाव मध्य प्रदेश होगा. 20 नवंबर को यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर लेगी.

ये भी पढ़ें- Congress: राहुल गांधी का दावा, चुनावों में सोशल मीडिया बनता धांधली का बड़ा जरिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget