एक्सप्लोरर

Pakistan: खस्ता हाल में पहुंच गया पाकिस्तान! जनता को चाय पीने से रोक रही सरकार

Pakistan Minister: पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि सरकार कर्ज लेकर चाय का आयात करती है. इसलिए सरकार चाहती है कि चाय के आयात पर लगने वाले खर्च को कम किया जा सके. 

Economic Crisis In Pakistan: आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान (Pakistan) की हालत किसी से छिपी हुई नहीं है. पाकिस्तान सरकार (Pakistan Government) ने अब पैसों की किल्लत को दूर करने के लिए देश के नागरिकों को चाय का इस्तेमाल कम करने की अपील की है. पाकिस्तान के नागरिकों से ये अजीबो-गरीब अपील किसी और ने नहीं बल्कि पाकिस्तानी योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल (Ahsan Iqbal) की तरफ से की गई है. अहसान इकबाल ने पाकिस्तानी नागरिकों से चाय (Tea) की खपत कम करने का आग्रह किया है.

इसके पीछे उन्होंने दलील देते हुए कहा कि इस कदम से सरकार को आयात खर्च को कम करने में मदद मिलेगी. पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि सरकार कर्ज लेकर चाय का आयात करती है. इसलिए सरकार चाहती है कि चाय के आयात पर लगने वाले खर्च को कम किया जा सके. पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून में छपी एक खबर के मुताबिक, अहसान इकबाल ने मंगलवार को राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि,"मैं देश के लोगों से चाय का सेवन रोजाना एक या दो कप कम करने की अपील करता हूं, क्योंकि हम चाय के आयात के लिए भी पैसे उधार लेते हैं." 

मंत्री ने इमरान खान को ठहराया दोषी

अहसान इकबाल ने पाकिस्तान की इस खस्ता हालत के लिए पूर्व की सरकार को दोषी ठहराया. उन्होंने इमरान खान सरकार (Imran Khan Government) पर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया. इसके अलावा उन्होंने देश की आर्थिक हालात सुधारने के लिए कारोबारियों से बिजली की बचत करने की अपील की. उन्होंने दुकानदारों से रात साढ़े आठ बजे तक बाजार बंद करने को कहा. 

आपको बता दें कि पाकिस्तान की सरकार ने आर्थिक हालात को काबू में करने के लिए पिछले महीने ही 41 वस्तुओं के आयात पर दो महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था. लेकिन इन प्रतिबंधों से कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा. पाकिस्तान द्वारा आयात प्रतिबंध से आयात बिल में महज 60 करोड़ डॉलर की कमी आई है, जो कि कुल आयात व्यय का मात्र 5 फीसदी है. 

इसे भी पढ़ेंः-

राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्षी एकता में दरार! बैठक में शामिल नहीं होगी CM केसीआर की पार्टी, कांग्रेस का दिया हवाला

Galwan Violence: गलवान में हुई थी 20 जवानों की शहादत, भारतीय वीरों के जज्बे से कांप उठे थे चीनी सैनिक - जांबाजी की पूरी कहानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉ स्टूडेंट से बार काउंसिल अध्यक्ष ने मांगी माफी, छात्रों को लिखा पत्र
लॉ स्टूडेंट से बार काउंसिल अध्यक्ष ने मांगी माफी, छात्रों को लिखा पत्र
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget