एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री गिलानी भी हुए कोरोना संक्रमित, देश में आए 6 हजार नये मामले

यूसुफ रजा गिलानी से पहले पाकिस्तान के एक और पूर्व पीएम शाहिद खाकान अब्बासी भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं.पाकिस्तान में अबतक 50 हजार से ज्यादा लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया. इस बीच, पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,472 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1 लाख 32 हजार 405 पर पहुंच गए हैं. संक्रमण से 88 और लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 2551 तक पहुंच गई है.

NAB के सामने सुनवाई के बाद संक्रमित

67 वर्षीय गिलानी को भ्रष्टाचार के एक मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की सुनवाई में शामिल लेने के बाद संक्रमित पाया गया. गिलानी से पहले बृहस्पतिवार को विपक्षी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख शहबाज शरीफ को मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में एनएबी के समक्ष पेश होने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया.

गिलानी के बेटे कासिम गिलानी ने ट्विटर पर जानकारी दी कि पूर्व प्रधानमंत्री को जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है.

कासिम ने कहा, ‘‘इमरान खान की सरकार और राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो को धन्यवाद! आपने मेरे पिता के जीवन को सफलतापूर्वक खतरे में डाल दिया है. उनकी कोविड-19 जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है.’’ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को भी शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है.

तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मामले

इस बीच, पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,472 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,32,405 पर पहुंच गए हैं. संक्रमण से 88 और लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 2,551 तक पहुंच गई है.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 29,850 लोगों की जांच की गई. देश में अब तक 8,39,019 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांच की चुकी है.

मंत्रालय के अनुसार, ‘‘अब तक पाकिस्तान में 50,056 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं.’’

मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और बलोचिस्तान में कोई भी मरीज वेंटिलेटर पर नहीं हैं. पाकिस्तान में कोविड-19 के लिए आवंटित 1,400 वेंटिलेटर में 420 का इस्तेमाल हो रहा है.

पंजाब और सिंध सबसे ज्यादा प्रभावित

देश में अब तक आए 1,32,405 मामलों से में पंजाब में 50,087, सिंध में 49,256, खैबर पख्तुनख्वा में 16,415, बलोचिस्तान में 7,866, इस्लामाबाद में 7,163, गिलगित बाल्तिस्तान में 1,044 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 574 मामले हैं.

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कम से कम 88 लोगों की संक्रमण से मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,551 हो गई है.

इस बीच पाकिस्तान में कोरोना वायरस की जांच के लिए स्वदेश निर्मित पहली जांच किट को मंजूरी दे दी गई है.

ये भी पढ़ें

हवा के जरिए कोविड-19 का प्रसार हो सकता है महामारी का प्रमुख जरिया- स्टडी

कोरोना वायरसः दिल्ली में महामारी को लेकर जारी हुई गाइडलाइंस, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget